फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers surrounded BJP office and burnt effigy of government, announced Khanauri border march on 23rd

Hisar News: किसानों ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर सरकार का पुतला फूंका, 23 को खनौरी बॉर्डर कूच का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded BJP office and burnt effigy of government, announced Khanauri border march on 23rd
हिसार में भाजपा कार्यालय का घेराव कर धरने पर बैठे किसान। 
नारनौंद, हिसार। खेड़ी चौपटा पर पक्का मोर्चा लगाकर धरना दे रहे किसानों ने 23 फरवरी को खनौरी बॉर्डर के लिए कूच करने का एलान किया है। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने हिसार में बुधवार सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक भाजपा कार्यालय का घेराव किया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए हरियाणा सरकार का पुतला फूंका। किसान संगठनों ने कहा कि शुक्रवार दोपहर दो बजे तक सभी मांगें पूरी नहीं की तो किसान कूच करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के निर्णय के अनुसार किसानों ने हिसार में भाजपा कार्यालय का घेराव किया। भाजपा कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की। डीसी-एसपी ने पुलिस नाकों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

खेड़ी चौपटा पर पक्का मोर्चा पर बुधवार को भी धरना दिया। किसान नेता विकास सीसर ने कहा कि सरकार ने 23 फरवरी को दो बजे तक सभी मांगें पूरी करने की घोषणा नहीं की तो हजारों किसान इकट्ठे होकर खनौरी बॉर्डर की ओर कूच करेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन कितनी तैयारी कर ले किसान पीछे नहीं हटेंगे। आंदोलन को लेकर 50 सदस्यीय कमेटी फैसला लेगी। एक गांव में एक किसान प्रतिनिधि को कमेटी में शामिल किया गया है। इस आंदोलन में एकजुट होकर किसान की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कोथ ने बताया कि सरकार जल्द से जल्द किसानों की मांगें पूरी कर दे, अन्यथा किसान दिल्ली में जाकर आंदोलन को मजबूती से लड़ने का काम करेंगे। पूरे देश के किसान एकजुट हैं। सरकार किसानों में दरार डालने का काम कर रही है लेकिन किसान अलग नहीं होंगे सभी पूरी मजबूती के साथ अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने डीएसपी राज सिंह लालका व रविंद्र सांगवान के नेतृत्व में खेड़ी चौपटा के क्षेत्र के लगते गांव में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून हाथ में न लें। पुलिस की टीम ने बाजार में पैदल मार्च किया। इस मौके पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

सरकार ने रास्ते बंद कर लोगों को किया परेशान
संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने बुधवार को सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक बीजेपी कार्यालय का घेराव किया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए हरियाणा सरकार के पुतले का दहन किया। किसान नेता शमशेर सिंह नंबरदार, संदीप सिवाच, दिलबाग सिंह हुड्डा, डाॅ. करतार सिवाच, राजीव मलिक, सतीश बेनीवाल, सोमबीर चौधरीवास ने कहा कि हरियाणा सरकार ने रास्तों को रोक कर लाखों लोगों को परेशान किया हुआ है। किसानों पर निराधार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए किसानों को तुरंत प्रभाव से रिहा करवाने, इंटरनेट पाबंदी को तुरंत हटाया जाए। मनोहर लाल सरकार ने प्रदेश के लोगों को अपने ही प्रदेश में बंधक बना रखा है। सभी रास्तों को तुरंत प्रभाव से खोला जाए। किसानों ने कहा कि संयुक्त मोर्चा का जो फैसला होगा उसके अनुसार चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed