{"_id":"5e7f9a7b8ebc3e72c44587d8","slug":"farmers-should-harvest-crops-with-machine-tools-keep-six-feet-distance-between-each-other-hisar-news-rtk5487201119","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मशीनी औजार से करें फसलों की कटाई, एक-दूसरे के बीच रखें छह फुट की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मशीनी औजार से करें फसलों की कटाई, एक-दूसरे के बीच रखें छह फुट की दूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट के बीच सरसों की फसल की कटाई कहीं पूरी हो चुकी है तो कई जगहों पर कटाई चल रही है। वहीं, गेहूं की फसल भी पकाव पर है। ऐसे में किसानों का खेतों में जाना तय है। इसी को देखते हुए हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत कृषि वैज्ञानिकों ने फसल कटाई के समय कोरोना वायरस से बचाव को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखने को कहा है।
- फसल काटने के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखें। किसान काम और खाने-पीने के दौरान एक-दूसरे से कम से कम 5-6 फुट की दूरी बनाए रखें। खाने के बाद साबुन लगाकर पानी से अच्छी तरह से हाथ धोएं।
- फसलों की कटाई मशीनी औजार से करें और यदि हाथ के औजार से काटते हैं तो उसे साबुन/डिटर्जेंट / सैनिटाइजर/अल्कोहल/साबुन के घोल में धो लें।
- फल और सब्जियों की कटाई के समय या उसके बाद उपयोगी थैले/झोले का आदान-प्रदान न करें।
- पशुओं को नियंत्रित रखने के साधन (हैंडलर) बार-बार नहीं बदलें और पशु को नियंत्रित रखने/ बांधने की रस्सियों/चेन को उपयोग के बाद हर बार साबुन के घोल से कीटाणु रहित करें।
विज्ञापन
- गर्म पानी पीएं। खाने के बर्तन साबुन/डिटर्जेंट वाले पानी से अच्छी तरह साफ करें।
- एक बार खेत में इस्तेमाल किए गए कपड़े धो लें और धूप में सूखने रखें और दोबारा 48 घंटों के बाद ही इस्तेमाल करें। दूसरे दिन वही कपड़े नहीं पहनें।
- दिनभर कटाई के बाद मजदूर/किसान आम तौर पर बाइक/ट्रैक्टर या अन्य वाहनों पर एक साथ घर लौटते हैं। इसलिए संक्रमण से बचने के लिए वाहन पर सभी एक-दूसरे से अलग दिशा में बैठें।
- एक-दूसरे के साथ मिलकर धूम्रपान नहीं करें यानी बीड़ी-सिगरेट का लेन-देन नहीं करें। एक साथ बैठकर हुक्का नहीं पीएं।
- खेत में कटाई के दौरान सभी किसान/मजदूर पानी पीने के लिए अपने ग्लास (कांच, मग, सकोरा, कुल्हड़ आदि) साथ ले जाएं।
- दोपहर का आराम किसी कमरे, झोपड़ी/छांव, पेड़ के नीचे या खेतों में एक-दूसरे के नजदीक नहीं करें। हमेशा एक दूसरे से छह फुट की दूरी रखें।
- यदि किसी किसान/मजदूर को खांसी, सिरदर्द, बदन दर्द, सर्दी और बुखार के लक्षण हों तो तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल से संपर्क करें।
- खेत में पर्याप्त मात्रा में साबुन/डिटर्जेंट और पानी रखें।
- हमेशा खुद का/निजी औजार उपयोग करें और काम के दौरान एक-दूसरे के औजार नहीं लें।
- थ्रेशर, स्ट्रॉ-रीपर और कंबाइन हार्वेस्टर आदि मशीनी औजार का उपयोग करते हुए सामाजिक दूरी रखें और मास्क भी लगाएं।
- गेहूं या सरसों की कटनी का काम किसान/मजदूर एक-दूसरे की दरांती, जीभली, खुरपी और अन्य ऐसे उपकरणों से नहीं करें। यदि साझा करना जरूरी हो साबुन के घोल से अच्छी तरह धो लें।
- किसान/मजदूर कटनी के दौरान मास्क लगाएं या किसी कपड़े (साफ और स्वच्छ अंगोछा) से मुंह-नाक ढक लें।
- ट्रैक्टर या ट्रॉली से खेत जाते और घर वापस आते समय एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखें।
- महामारी के संकट में सरकारी खरीदी में विलंब हो सकता है, इसलिए किसान स्वयं भंडारण की अस्थायी उचित व्यवस्था करें या एक दूसरे का भंडार साझा करें।
- कटाई का काम खेत के बाहरी घेरे से शुरू करें, ताकि अधिक समय तक सामाजिक दूरी बनी रहे।
- कटाई के बाद उपज की खुद गांठ बांधें। दूसरे से मदद नहीं लें।
- कटाई का काम पूरी बांह की शर्ट पहन कर करें।
- सिर दर्द/दर्द से आराम के लिए एक दूसरे की मालिश या सिर या बदन दबाने का प्रयास नहीं करें।
- आपका बचा खाना या पानी (कोई भी पेय) दूसरे को न दें।
- स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए जरूरी विटामिन-सी आपको मिले, इसलिए फल और सब्जियां नियमित खाएं।
- फल-सब्जियां उठाने से पहले हमेशा अपने हाथ और पैर सावधानी से धोएं।
- खेत की पैदावार की ओर मुंह कर के खांसने या छींकने से बचें। मास्क लगाएं और अंगोछे या कोहुनी में मुंह ढक कर खांसें/छींकें।
- जल्द खराब होने वाली चीजें हमेशा दिए गए सुझाव के अनुसार सही पैक जैसे हर्मेटिक बैग में पैक करें।