{"_id":"6186c6362a64d1668311af1f","slug":"farmers-queuing-outside-the-sales-centers-at-5-am-dap-fertilizer-is-getting-after-waiting-6-to-7-hours-hisar-news-hsr6162232132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 5 बजे बिक्री केंद्रों के बाहर कतार में लग रहे किसान, 6 से 7 घंटे इंतजार के बाद मिल रही डीएपी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 5 बजे बिक्री केंद्रों के बाहर कतार में लग रहे किसान, 6 से 7 घंटे इंतजार के बाद मिल रही डीएपी खाद
विज्ञापन
हमें तो मिल गई खाद..... अनाज मंडी स्थित इफको केंद्र के बाहर खाद लेकर उस पर बैठा किसान। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। गेहूं की बिजाई का समय आते ही डीएपी की कमी होने लगी है। किसानों को खाद के लिए कई कई घंटे लाइन में लगना पड़ रहा है। किसान ठंड में सुबह 5 बजे से बिक्री केंद्रों के बाहर कतार में लग रहे हैं। शनिवार को अनाज मंडी में इफको खाद केंद्र के बाहर सुबह से ही किसानों की लाइन लग गई। किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से खाद के लिए आ रहे हैं। करीब छह से सात घंटे इंतजार के बाद खाद मिल रही है। महिलाएं भी खाद के लिए कतार में लगी नजर आईं। जुगलान से आए किसान नरेश सांगा ने कहा कि सुबह 7 बजे से लाइन में लगा हूं, 12 बजे चुके हैं लेकिन नंबर नहीं आया है। सुबह 11 बजे के बाद खाद का वितरण शुरू हुआ है। किसानों ने कहा कि हमारे जनप्रतिनिधि अपनी पार्टी के लिए तो धरना दे रहे हैं लेकिन हमारी समस्याओं के समाधान के लिए कोई आगे नहीं आता।
भिवानी रोहिल्ला से आए राजेश जांगड़ा ने बताया कि किसान तो हर समय लाइन में ही रहता है। कभी बीज के लिए, कभी डीएपी के लिए, कभी यूरिया के लिए, कभी पंजीकरण के लिए तो कभी फसल बेचने के लिए लाइन मेें लगते हैं। पिछले तीन दिन से खाद के लिए आ रहे हैं। गांव नियाणा निवासी राममेहर ने बताया कि सुबह 4 बजे घर से आए थे। अब 12 बजे तक नंबर नहीं आया है। रावलवास से आई महिला सुनीता, गीता, अनारो देवी, शीला ने बताया कि सुबह 7 बजे से खाद के लिए लाइन में लगे हैं। गंगवा निवासी नरेश ने बताया कि मुझे 7 एकड़ में गेहूं की बिजाई करनी है। एक बार में एक किसान को 5 बैग दिए जा रहे हैं। मुझे तीन बार लाइन में लगना पड़ेगा। अब रविवार को अवकाश रहेगा। सोमवार को फिर से खाद के लिए चक्कर लगाना पड़ेगा। शनिवार को करीब 200 किसान अवकाश समझाकर वापस लौट गए।
30 अक्तूबर को आया था खाद
30 अक्तूबर रात को 1700 मीट्रिक टन डीएपी और 1223 मीट्रिक टन यूरिया का रैक पहुंचा था। जिसमें हिसार, भिवानी, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद को यह खाद वितरित किया गया। सातरोड़ रेलवे स्टेशन पर बने यार्ड के जरिए खाद को गाड़ियों में लोड़ कराया गया था। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
13 हजार हेक्टेयर बढ़ेगा सरसों का एरिया
जिले में पिछले साल 70 हजार हेक्टेयर में सरसों की बिजाई की गई थी। सरसों के अच्छे भाव मिलने की उम्मीद में इस वर्ष लगभग 83 हजार हेक्टेयर में सरसों की बिजाई करने का अनुमान है। जिले में किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी, यूरिया एवं बीज उपलब्ध करवाने के लिए दो फ्लाइंग स्क्वायड टीम गठित की गई हैं।
कुछ किसान आगे खाद न मिलने की आशंका के चलते पहले ही खाद खरीद रहे हैं। हम किसानों की मांग के अनुसार डिमांड भेज रहे हैं। किसानों को खाद की कमी नहीं आने दी जाएगी। खाद मिलने की सूचना के बाद लाइन लग जाती है। इफको के जिले में स्थित तीनों केंद्रों पर खाद बांटी गई है। - डॉ. वीएस फौगाट, उप निदेशक, कृषि विभाग, हिसार
फाइल नंबर 12 खाद वाली खबर में वर्जन
वर्जन
खाद की उपलब्धता के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी एवं कृषि विभाग के निरीक्षकों को गोदामों का औचक निरीक्षण के आदेश दिए गए हैं। कहीं पर भी खाद वितरण, भंडारण एवं बिक्री प्रक्रिया में कोई खामी पाई जाती है तो उस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। कहीं भी खामियां पाई मिली तो लाइसेंस सस्पैंड किए जाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।जिले में खाद की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
डॉ. प्रियंका सोनी, डीसी, हिसार

अनाज मंडी स्थित इफको खाद केंद्र के बाहर खाद के लिए लाइन में लगे किसान- संवाद- फोटो : Hisar

अनाज मंडी में इफको कार्यालय में खाद लेने के लिए पीओएस मशीन पर अगूंठा लगाते महिला किसान।संवाद- फोटो : Hisar