फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers protest going on outside residence of MLA Jogiram in Hisar ended 

हिसार: मृतक किसान के परिवार को मुआवजे के लिए धरने पर बैठे थे किसान संगठन, विधायक जोगीराम ने सौंपा पांच लाख का चेक 

Thu, 19 May 2022 11:44 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 May 2022 11:44 AM IST
सार

किसान आंदोलन में गांव खरड़ निवासी कृष्ण की मौत हो गई थी। इस आंदोलन में हिसार जिले के कुल दस किसानों की मौत हो गई थी। जिसमें नौ किसानों को सरकार की ओर से पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दे दिया गया।

विज्ञापन
Farmers protest going on outside residence of MLA Jogiram in Hisar ended 
हिसार में किसान संगठनों को चेक सौंपते विधायक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हिसार में पिछले पांच दिन से विधायक जोगीराम के आवास के बाहर चल रहा किसानों का धरना गुरुवार को खत्म हो गया। विधायक जोगीराम ने कृष्ण खरड़ के नाम का पांच लाख रुपये का चेक किसानों को सौंपा। किसान आंदोलन में गांव खरड़ निवासी कृष्ण की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


इस आंदोलन में हिसार जिले के कुल दस किसानों की मौत हो गई थी। जिसमें नौ किसानों को सरकार की ओर से पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दे दिया गया। खरड़ निवासी कृष्ण के परिवार को मुआवजा नहीं दिया गया। इसके विरोध में किसान संगठन रविवार 15 मई को बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग के सेक्टर 15 स्थित आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे। इसमें किसानों ने आमरण अनशन का एलान भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed