फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers lying on the road to show black flags to Hansi MLA

हांसी के विधायक को काले झंडे दिखाने के लिए सड़क पर लेटे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers lying on the road to show black flags to Hansi MLA
किसानों को हटाते पुलिस बल। - फोटो : Hisar
बास। हांसी के भाजपा विधायक विनोद भयाना का गांव जीतपुरा में शनिवार को किसानों ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। किसानों ने चेतावनी दी कि विधायक को गांव से किसी भी सूरत में नहीं निकलने देंगे और सड़क पर लेट गए। हालांकि किसानों की संख्या कम होने के कारण पुलिस ने जबरदस्ती किसानों को उठाकर साइड में कर दिया और विधायक का काफिला निकाला। इसके बाद किसानों ने विधायक की गाड़ी का पीछा करते हुए हांसी के रेस्ट हाउस के पास काले झंडे दिखाकर रोष जताया।
विज्ञापन

जीतपुरा के अनिल यादव को भाजपा सोरखी मंडल का युवा अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनका अभिनंदन समारोह गांव की चौपाल में किया था और हांसी के विधायक विनोद भयाना को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। विधायक जब गांव पहुंचे तो कुछ किसान विरोध करने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। किसानों के विरोध को देखते हुए विधायक को अपना भाषण सिर्फ पांच मिनट में खत्म किया और तुरंत वहां से निकल गए।
विज्ञापन

किसान नेता विकास सीसर, कुलदीप खरड़, सुधीर सिंघवा, नरेंद्र खरड़, सूबेदार रणबीर सिंह, सुनील बधाना, बबलू भाटोल, प्रताप सीसर व रतिराम ने बताया कि किसानों को करनाल में व्यस्त देखकर भाजपा नेताओं ने अपने कार्यक्रम शुरू कर दिए है। भाजपा विधायक विनोद भयाना पार्टी के मंडल स्तर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जीतपुरा व अनिपुरा गांव में जाने वाले हैं। इसके बाद किसान भाजपा विधायक का विरोध करने के लिए जीतपुरा जाने वाली सड़क पर जमा हो गए। हांसी पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को जबरदस्ती रोड से हटाया। इस दौरान किसानों ने काले झंडे दिखाकर व नारेबाजी करके विधायक का विरोध किया। इसके बाद विधायक को अनीपुरा का कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा। किसानों के अनुसार जब तक सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती है उनका विरोध इसी तरह से जारी रहेगा।

सड़क पर बैठे किसान, किसानों को हटाने के लिए तैनात पुलिस बल।

सड़क पर बैठे किसान, किसानों को हटाने के लिए तैनात पुलिस बल।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed