{"_id":"61e850ef979d93264a00e6fc","slug":"farmers-laborers-besieged-the-mini-secretariat-hisar-news-hsr6224191173","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों-मजदूरों ने किया लघु सचिवालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों-मजदूरों ने किया लघु सचिवालय का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। अखिल भारतीय किसान सभा, सीआइटीयू, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त नेतृत्व में मजदूरों-किसानों ने बुधवार को लघु सचिवालय का घेराव किया। लघु सचिवालय के प्रवेश द्वार पर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
धरने की संयुक्त अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा के शमशेर नंबरदार, सीटू के सुरेंद्र मान व अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के रोहतास राजली ने की। उन्होंने कहा कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में आई बारिश से बर्बाद हुई फसलों के नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाई जाए। जलभराव के कारण खाली रही कृषि भूमि की गिरदावरी करवा किसानों को मुआवजा दिया जाए, कपास, मूंग, बाजरा वर्ष 2021 व अन्य फसलों के बारिश व गुलाबी सुंडी से हुए नुकसान का मुआवजा जल्द वितरित किया जाए। बिना देरी किए बिजली के बकाया डबल कनेक्शन जल्द दिए जाएं, दुर्घटनाओं का कारण बन रहे वह खेती को नुकसान पहुंचा रहे लावारिस पशुओं से छुटकारा दिलाया जाए, पशु मेले खोले जाएं। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन पर लगाई गई आय की सीमा समेत सभी शर्तें हटाई जाएं, काटी गई पेंशन बहाल की जाए, मनरेगा के तहत सभी मजदूरों को 200 दिन काम व 600 रुपये दिहाड़ी दी जाए, मजदूर विरोधी चारों लेबर कोर्ट निरस्त किए जाएं, मनरेगा के काम को खेती के साथ जोड़ो, सरसों का तेल वितरण पुन: बहाल किया जाए।
निर्माण कामगारों की लंबित पड़ी हुई सुविधा लाभ राशि का तुरंत भुगतान करते हुए 90 दिन के वेरिफिकेशन से संबंधित समस्या का समाधान किया जाए। 8 दिसंबर से सरकार की हठधर्मिता की वजह से आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्करों की सभी मांग पूरी की जाए। इस मौके पर कामरेड शकुंतला जाखड़, सुरेश कुमार, दिलवाग हुड्डा, रणबीर मलिक, दिनेश सिवाच, कुलदीप खरड़, ऋषिकेश राजली, सूबेसिंह बूरा, सुभाष कौशिक, राजकुमार झिझरिया, सरोज बिचपड़ी, कृष्णा जांगड़ा, रोशनी, नफे सिंह थानेदार, राजू भगत, रीमन नैन, श्रदानंद राजली, नर्षोतम मेजर, हनुमान, सतवीर रोहिल, राजकुमार ठोलेदार, जोगिंदर, दयानंद, जितेंद्र, मुकेश, मनदीप मलिक, रोहतास, कृष्ण, रमेश, अनिल मौजूद रहे।