फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers kept waiting for fertilizer all day in the new grain market

Hisar News: नई अनाजमंडी में दिनभर खाद का इंतजार करते रहे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers kept waiting for fertilizer all day in the new grain market
हिसार। नई अनाजमंडी में शनिवार को डीएपी के 1000 बैग वितरित किए गए। इसके बाद 100 से ज्यादा किसान खाद लेने से वंचित रह गए थे। ऐसे में काफी किसान रविवार को खाद मिलने की उम्मीद के साथ पहुंचे, मगर शाम तक खाद नहीं आई तो इंतजार कर मायूस लौट गए। अब सोमवार को खाद आने की संभावना बताई जा रही है। बता दें, कि डीएपी खाद को लेकर मारामारी चल रही है। रोजाना खाद लेने के लिए किसान मंडी के चक्कर काट रहे हैं। फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

हिसार पहुंचीं 1230 मीट्रिक टन डीएपी
हिसार जिले के किसानों को गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी खाद को लेकर कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। जिले में रविवार को 1230 मीट्रिक टन डीएपी का रैंक लगा है। इस रैंक में 24 हजार 600 कट्टे डीएपी जिले को प्राप्त हुए हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजबीर सिंह ने बताया कि रैंक में से 830 मीट्रिक टन डीएपी प्राइवेट डीलर के पास गया है और 400 मीट्रिक टन हैफेड को दिया गया है, जो की विभिन्न गांवों के पीएसी में पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिसार जिले में अब तक 12 हजार 570 मीट्रिक टन डीएपी खाद प्राप्त हो चुका है। आगामी दिनों में जल्दी दूसरी रैंक लगेगी। उपनिदेशक डॉ. राजबीर सिंह ने बताया कि पिछले साल 10 नवंबर तक हिसार जिले को 10 हजार 500 मीट्रिक टन डीएपी खाद प्राप्त हुआ था और इस बार 12 हजार 570 मीट्रिक टन डीएपी खाद प्राप्त हो चुका है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे जरूरत अनुसार ही खाद खरीदे, ताकि सभी किसानों को खाद उपलब्ध हो सके। उधर, जिला की मंडियों में 57 हजार 536 मीट्रिक टन धान व 14 हजार 194 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed