फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers in queue to get urea fertilizer after DAP

डीएपी के बाद यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की लग रही लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers in queue to get urea fertilizer after DAP
हिसार। डीएपी के बाद अब यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की कतार लगनी शुरू हो गई है। नई अनाज मंडी में मंगलवार को खाद लेने के लिए हैफेड सोसायटी कार्यालय और इफको कार्यालय में किसानों की भीड़ उमड़ी। सुबह पांच बजे ही खाद के लिए किसान मंडी में पहुंचना शुरू हो गए थे। शाम पांच बजे तक खाद बांटी गई। हालांकि कुछ किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। किसानों को डर सता रहा है कि डीएपी की तरह यूरिया खाद भी कहीं खत्म न हो जाए।
विज्ञापन

बता दें, कि मंगलवार को हैफेड सोसायटी कार्यालय पर खाद के 400 बैग बांटे गए। वहीं, इफको के फिल्ड असिस्टेंट पवन ने बताया कि स्टॉक में 1250 बैग थे। इनमें से 1028 बैग बांटे जा चुके हैं। स्टॉक में बचे हुए बैग का बुधवार को वितरण होगा। उधर, नई अनाजमंडी में मंगलवार को सरकारी कार्यालय पर डीएपी खाद नहीं पहुंची। किसानों का कहना है सरसो की बिजाई की जा चुकी है। इसमें यूरिया खाद की जरूरत पड़ेगी। वहीं गेहूं की बिजाई करने के एक महीने बाद यूरिया खाद की जरूरत पड़ेगी। मगर किसानों को डर है कि कहीं डीएपी की तरह यूरिया खाद की किल्लत न हो जाए।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे खाद लेने के लिए लाइन लगता था, लेकिन शाम तक नंबर नहीं आया। अब यूरिया खाद लेने में दिक्कत आ रही है। डीएपी खाद बिल्कुल भी नहीं मिल रही है।
- सतीश पृथला, किसान, मिर्जापुर रोड
मंगलवार को यूरिया खाद लेने के लिए आए थे मगर भीड़ के कारण नंबर नहीं आया। शाम पांच बजे कार्यालय बंद हो गया। सरसों की फसल में डालने के लिए यूरिया खाद की काफी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दारा सिंह, किसान, रावलवास खुर्द
डीएपी के बाद अब यूरिया खाद के लिए किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पहले सोसायटी कार्यालय में पता किया था, वहां भी खत्म हो गई थी।
- सुरेंद्र कुमार, किसान, धीरणवास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed