फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers from other districts got 65 thousand acres of crops registered

Hisar News: 65 हजार एकड़ की फसल का दूसरे जिलों के किसानों ने कराया पंजीकरण

Fri, 13 Oct 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 13 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers from other districts got 65 thousand acres of crops registered
हिसार।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के मेरी फसल-मेरा ब्योरा (एमएफएमबी) पोर्टल पर 65 हजार एकड़ जमीन का दूसरे जिले के लोगों ने फसलों का पंजीकरण कराया है। प्रशासनिक अधिकारी अब पूरे रिकॉर्ड को परिवार पहचान पत्र के डाटा के साथ मिलान कर रहे हैं। इसमें बाजरा, कपास की फसल पर सबसे अधिक पंजीकरण किया गया है। इसमें भावांतर भरपाई योजना का फायदा लेने के लिए फर्जी पंजीकरण किए गए हैं।
प्रदेश सरकार ने मेरी फसल मेरा-ब्योरा पोर्टल बनाया हुआ है। इसमें किसान अपनी फसल का पंजीकरण करते हैं। यहां कराए गए पंजीकरण के आधार पर किसानों को फसल की ब्रिकी होती है। इसी डाटा के आधार पर सरकार किसानों को भावांतर भरपाई योजना का पैसा भी जारी करती है। पिछले दिनों किसानों ने शिकायत दी थी कि वे पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद प्रशासन ने पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की सत्यापन प्रक्रिया शुरू की। इसमें पाया गया कि किसानों की फसलों का पंजीकरण दूसरे जिलों के अन्य लोगों के नाम पर पहले से ही पोर्टल पर अपने नाम से पंजीकृत किया हुआ है। किसानों के भूमि रिकॉर्ड और परिवार पहचान पत्र डेटा प्राप्त कर उनकी खरीफ फसलों मुख्य रूप से बाजरा को दूसरों के नाम पर पंजीकृत किया गया है। आरोपियों ने अपना विवरण और बैंक खाते भरे हैं। पिछले दिनों एचएयू में आयोजित कृषि मेले में आए किसानों ने यह मामला प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल के सामने भी उठाया था।
विज्ञापन

किसी ने 13 तो किसी ने 15 बार करा रखा है पंजीकरण
पोर्टल पर पंजीकरण के सत्यापन के दौरान पाया गया कि नूंह जिले के पुन्हाना ब्लॉक के निवासी अलीशेर ने खुद को हिसार का किसान दिखा कर पंजीकरण कराया है। इस गांव में कई किसानों की कई एकड़ जमीन पंजीकृत की थी। एक महिला राहिला ने बांडाहेड़ी गांव में कई एकड़ में बाजरे की फसल उगाने वाले किसान के तौर पर 13 बार अपना पंजीकरण कराया है। लोहारू ब्लॉक के राहुल ने बांडाहेड़ी में कई एकड़ में 15 बार पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान अनिल गोरछी ने बताया कि किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। पहले मौसम के कारण फसलें खराब हो गई। कपास में गुलाबी सुंडी ने बहुत नुकसान पहुंचाया है। अब घोटाले के कारण परेशान हो गए हैं। पोर्टल पर फर्जी पंजीकरण हो रहे हैं। हमें नहीं लगता कि अब भावांतर भरपाई योजना का लाभ किसानों को मिल पाएगा। हकदार किसान वंचित हो जाएंगे।

एमएफएमबी डेटा के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। दूसरे जिलों के काफी लोगों ने खुद को हिसार जिले में किसान बताते हुए पंजीकृत कराया है। करीब 65 हजार एकड़ में ऐसे किसानों की फसल पंजीकृत कराई गई है। जल्द ही फाइनल रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप देंगे। - चेतना चौधरी, जिला राजस्व अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed