{"_id":"69efbf2050b4d9275c0560ed","slug":"farmers-create-ruckus-at-dumping-station-stop-tractor-trolleys-and-tipper-trucks-loaded-with-garbage-hisar-news-c-21-hsr1020-858787-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डंपिंग स्टेशन पर किसानों का हंगामा, कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और टिपर रोके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डंपिंग स्टेशन पर किसानों का हंगामा, कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और टिपर रोके
विज्ञापन
हांसी। बीड फार्म के डंपिंग स्टेशन पर कचरा निस्तारण को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया। सोमवार को स्थानीय किसानों ने रास्ते के उपयोग को लेकर नगर परिषद के कचरे से भरे वाहनों को डंपिंग स्टेशन में प्रवेश करने से रोककर धरना शुरू कर दिया। इससे डंपिंग स्टेशन के बाहर घरों से कचरा उठाने वाले टिपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की लंबी कतारें लग गईं।
किसानों का आरोप था कि यह रास्ता केवल कृषि उपयोग के वाहनों के लिए है और कचरे के वाहन रास्ता खराब कर रहे हैं। साथ ही आसपास के खेतों में गंदगी फैल रही है। कर्मचारियों और नगर परिषद के अधिकारियों के समझाने के बावजूद किसानों ने कचरे से भरी गाड़ियों को खाली नहीं होने दिया।
सूचना पर शहर थाना प्रबंधक सुखजीत और नगर परिषद के सफाई निरीक्षक संजय कुमार मौके पर पहुंचे। हंगामे की गंभीरता देख एसडीएम राजेश खोथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति का जायजा लिया। काफी देर चली बातचीत के बाद प्रशासन और किसानों के बीच अस्थायी सहमति बनी। एसडीएम ने किसानों को एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने रास्ता खोल दिया। नगर परिषद के अधिकारियों को कचरा निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
::::::::::::::
सोमवार को फिर लगी आग, सबमर्सिबल लगवाया
डंपिंग स्टेशन पर पिछले एक सप्ताह से कचरा सुलग रहा है। यहां बीते सप्ताह आग लगी थी। आग पर काबू तो पा लिया गया था लेकिन प्रतिदिन कचरा सुलगता रहता है। सोमवार को कचरे के ढेर में फिर से आग लग गई। जिस पर फायर ब्रिगेड को बुला कर आग पर काबू पाया गया। नगर परिषद के अधिकारियों ने कचरे के ढेर में लगने वाली आग पर काबू पाने के लिए सोमवार को डंपिंग स्टेशन पर सबमर्सिबल भी लगवाया है। इसके लिए वहां पर जनरेटर भी रखवाया गया है ताकि कचरे में आग लगने पर तुरंत उस पर काबू पाया जा सके।
::::::::
किसानों से एक सप्ताह का समय मांगा है। तब तक स्व-गणना का कार्य भी पूरा हो जाएगा। इसके बाद सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए डीएमसी से बात करके इस रास्ते और डंपिंग स्टेशन के विवाद का स्थायी समाधान किया जाएगा। नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि डंपिंग स्टेशन के चारों तरफ फेंसिंग की जाए। कचरे का निस्तारण साथ साथ करवाया जाए ताकि किसानों को परेशानी न हो।- राजेश खोथ, एसडीएम।