फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers await fertilizer; clouds of uncertainty loom over sowing.

Hisar News: खाद के इंतजार में किसान, बुआई पर संकट के बादल

Fri, 09 Oct 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 09 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers await fertilizer; clouds of uncertainty loom over sowing.
हांसी। रबी फसलों की बुवाई के बीच डीएपी खाद की क मी से हांसी क्षेत्र के किसान परेशान हैं। गेहूं और सरसों की बुवाई के लिए खाद की जरूरत के बावजूद सरकारी गोदामों और सहकारी समितियों में मांग के मुकाबले कम आपूर्ति होने से किसानों को घंटों कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं और बुजुर्ग किसानों को भी सुबह से अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। उनका कहना है गेहूं और सरसों की बुवाई का समय निकलता जा रहा है। समय पर खाद नहीं मिलने से बुवाई प्रभावित होने की चिंता है। किसानों ने प्रशासन से पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन




किसानों का आरोप है कि वह तीन-चार दिन से खाद के लिए मंडी और सहकारी समितियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन पर्याप्त खाद नहीं मिल रही। भीड़ अधिक होने से वितरण में भी देरी हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि दावा किया जा रहा है पर्याप्त खाद उपलब्ध है तो सरकारी केंद्रों पर किसानों को क्यों नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


:::::::::::::::
करीब एक सप्ताह से डीएपी खाद की नई खेप नहीं आई है। केंद्र पर करीब 1500 बैग की रैक पहुंची थी जिसमें से लगभग 1100 बैग किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। किसानों को खाद उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। आज्ञाराम, इंचार्ज, इफको किसान सेवा केंद्र।

:::::::::::::::
तीन दिन से डीएपी के लिए लगातार चक्कर लगा रहा हूं। सुबह चार बजे ही लाइन में लग गया था लेकिन अब तक खाद नहीं मिल पाई है। खेती का समय निकल रहा है और ऐसी स्थिति में फसल की बुवाई प्रभावित होने का डर बना है। -दीपचन्द, बड़सी

:::::::::::::::
सुबह से खाद लेने के लिए कतार में खड़ी हूं। घंटों इंतजार के बावजूद यह पता नहीं कि खाद मिलेगी या नहीं। किसान पहले ही खेती के खर्च से परेशान हैं। समय पर डीएपी नहीं मिली तो सरसों की बुवाई पर असर पड़ेगा।- शकुंतला, रोहनात



:::::::::::::::
सरकारी केंद्र पर खाद के लिए किसान परेशान हो रहे हैं जबकि निजी दुकानों पर अधिक दाम में खाद मिलने की चर्चा है। अगर बाजार में खाद उपलब्ध है तो सरकारी केंद्रों पर किसानों को इसकी आपूर्ति क्यों नहीं की जा रही, प्रशासन जांच करे। -कृष्ण कुमार, रामायण




:::::::::::::::
डीएपी की कमी ने किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है। कई किसान लगातार केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल रही। गेहूं और सरसों की बुवाई का समय चल रहा है, ऐसे में प्रशासन को तुरंत व्यवस्था सुधारनी चाहिए। राजेश, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed