{"_id":"68bc9f1a13718917d9060661","slug":"farmers-asked-for-compensation-of-rs-60-thousand-per-acre-hisar-news-c-21-hsr1020-704513-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: किसानों ने मांगा प्रति एकड़ 60 हजार रुपये मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: किसानों ने मांगा प्रति एकड़ 60 हजार रुपये मुआवजा
विज्ञापन
बरवाला। अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी की बैठक शनिवार को मजदूर भवन में आयोजित हुई। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जलभराव से खराब हुई फसलों के लिए प्रति एकड़ 60 हजार रुपये मुआवजे की मांग की।
सत्यवान रेड्डू ने कहा कि हालिया जलभराव से किसानों की फसलें, पशुधन और कृषि पर आश्रित मजदूरों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार को विशेष गिरदावरी कराकर तत्काल मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि भविष्य में जलभराव रोकने के लिए स्थायी समाधान किए जाएं और जिन लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें भी सहायता दी जाए।
मास्टर कर्मवीर जलंधरा ने बताया कि किसान सभा की तहसील कमेटी का सम्मेलन 13 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। बैठक में चंदगीराम सिहाग, रोहतास राजली, श्रवण वर्मा, ओमप्रकाश, अभयराम जांगड़ा, शीशपालक, ईश्वर और कैप्टन धूप सिंह मौजूद रहे।