{"_id":"69dfe79e5b22640f7c0429cf","slug":"farmer-murdered-while-irrigating-his-field-fir-registered-against-two-hisar-news-c-21-hsr1005-850712-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खेत में सिंचाई करने गए किसान की हत्या, दो पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खेत में सिंचाई करने गए किसान की हत्या, दो पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गांव स्याहड़वा में बुधवार अल सुबह खेत में सिंचाई करने गए विनोद (45) किसान की हत्या कर दी गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों का आरोप है कि नहरी पानी के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
परिजनों की शिकायत के आधार पर गांव के ही संजय और रामपाल के खिलाफ खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो सदस्यीय चिकित्सीय बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। शव से विसरा लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।
मंगाली चौकी प्रभारी व जांच अधिकारी संदीप के अनुसार, गांव स्याहड़वा निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उनका घर ढाणी में बना हुआ है। उनका बेटा विनोद बुधवार अल 2 बजे बजे खेत में पानी लगाने गया था। जब वह काफी देर घर नहीं आया तो उसकी बेटी ने पिता का फोन मिलाया लेकिन उसने नहीं उठाया।
विज्ञापन
करीब साढ़े 3 बजे परिवार वाले उसे खोजने के लिए निकले। जब खेत में जाकर देखा तो ट्रैक्टर बरमा खाली चल रहा था। इसके बाद घर से करीब 10 एकड़ दूर उसका शव पड़ा मिला। उसके आंख, पीठ व छाती पर चोट के निशान थे और नाक टूटी हुई थी। उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। आशंका है कि पानी लगाने के लिए ही कोई विवाद हुआ है। विनोद के तीन बच्चे हैं। इनमें 17 व 15 साल की दो बेटियां और 10 वर्षीय बेटा है।