फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmer leaders said - BJP leader Sonali Phogat is not worthy of protest against farmers

किसान नेता बोले- भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट नहीं हैं किसानों के विरोध के लायक

Wed, 30 Jun 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders said - BJP leader Sonali Phogat is not worthy of protest against farmers
मंडी आदमपुर। भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट मंगलवार को किसान रेस्ट हाउस में जन समस्याएं सुनने पहुंची। रेस्ट हाउस में काफी संख्या में किसान भी बैठे रहे लेकिन किसी भी किसान ने किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं किया। वहां मौजूद किसान सतीश बेनीवाल, सुरेंद्र ज्याणी, दलीप सिंह राहड़, नरषोतम मेजर, रघुवीर मंडेरणा, पंकज, राजेश बेनीवाल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सत्ता पक्ष के प्रतिनिधियों का विरोध करने का सिलसिला जारी रखा हुआ है जबकि सोनाली को हम विरोध के लायक नहीं समझते। इस लिए उनका कोई विरोध नहीं किया है। किसानों ने कहा कि भाजपा नेत्री बिना किसी काम के ही मात्र सोशल मीडिया पर अपनी राजनीति चमकाने को गांव में घूम रही है और स्वयं चाहती है कि किसान उसका विरोध करें ताकि वह बड़ी नेता बन सके। किसानों ने बताया कि अभी तक सोनाली ने हलके की किसी समस्या का समाधान नहीं किया है और लोगों को मात्र झूठे आश्वासन ही दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed