फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmer leaders reached lawyers' dharna

वकीलों के धरने पर पहुंचे बलदेव सिंह, अभिमन्यु कोहाड़, धर्मेंद्र मलिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders reached lawyers' dharna
हिसार। वर्तमान किसान आंदोलन अकेले जमीन बचाने के लिए नहीं, बल्कि अब यह आंदोलन देश और लोकतंत्र को बचाने का है। ये बात किसान आंदोलन के समर्थन में जारी वकीलों के धरने के 6 महीने पूरे होने पर भारतीय किसान यूनियन के सिरसा अध्यक्ष बलदेव सिंह और राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के युवा प्रधान अभिमन्यु कोहाड व धर्मेंद्र मालिक ने सोमवार को धरनारत वकीलों के बीच पहुंचकर कही।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि जिस दिन किसान आंदोलन का इतिहास लिखा जाएगा, उस दिन हिसार बार के वकीलों का योगदान स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। किसान नेताओं ने देश व प्रदेश के अन्य वकीलों से भी किसान आंदोलन के समर्थन में धरने लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कानून अगर लागू हो गए तो देश दोबारा से बड़ी-बड़ी बहु राष्ट्रीय कंपनियों का गुलाम हो जाएगा। धरने पर किसान नेताओं का हिसार बार के सीनियर वकीलों द्वारा स्वागत किया गया और आंदोलन में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। सोमवार को धरने में अधिवक्ता जेएस मल्ही, पीसी मित्तल, जगदीश राय बिश्नोई, लाल बहादुर खोवाल, गंगाराम, अजीत श्योराण, प्रदीप बाजिया, मोहित अरोड़ा, अनेंदर लौरा, राजेश कालीरामना, महेंद्र डूडी, भूपेंद्र पन्नू, नवीन पूनिया, राजेश धंजल, राजपाल मलिक, सम्मत सिंह यादव, कमल सहरावत, अमला देवी, सोमदत्त शर्मा, विक्रम मित्तल, राजेंद्र सिंह संधू, श्वेता शर्मा, अर्जुन सिंह राणा, राजबीर पूनिया, सतेंद्र घनघस, हर्षदीप गिल, मनजीत नैन, संदीप श्योराण, अजीत सिंह ढांडा, विनोद कसवां, सुंदर बैनीवाल, राजेश जाखड़, सीआर वर्मा, हिमांशु आर्य, रेहन गुप्ता, विपिन सलेमगढ़, अजय कुलाना, मंजू सिहाग, राजबीर मोर, राजबीर पूनिया, सुमित फोगाट, सीमा बलौदा, रत्तन पन्नू व अन्य वकील और किसान नेता शमशेर नंबरदार, कुलदीप खरड़, सूबे सिंह बूरा, सतबीर जाखोद, रमेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed