{"_id":"5f74d8958ebc3eefa7772a54","slug":"farmer-can-buy-seeds-in-hau-hisar-news-rtk576093064","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएयू में बीज बिक्री शुरू : किसान खरीद सकेंगे गेहूं, सरसों, चना और जौ के बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएयू में बीज बिक्री शुरू : किसान खरीद सकेंगे गेहूं, सरसों, चना और जौ के बीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से रबी की फसलों के लिए बीजों की बिक्री शुरू कर दी गई है। किसान गेहूं, सरसों, चना और जौ आदि फसलों के उन्नत किस्मों के बीज विश्वविद्यालय के गेट पर चार पर स्थित एटिक सेंटर और लुदास रोड स्थित कार्यालय के सेल काउंटर से खरीद सकते हैं। फार्म के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार धनखड़ ने बताया कि किसान किसी भी कार्यदिवस पर प्रात: 9 बजे से सायं 4 बजे तक बीज खरीद सकते हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे बीज वितरण खिड़की के समीप सामाजिक दूरी रखें मास्क का उपयोग करें।
इन किस्मों के बीज उपलब्ध
बीज बिक्री केंद्रों पर सरसों का आरएच-725 व आरएच-30 का फाउंडेशन व सर्टिफाइड बीज, आरएच-749 का सर्टिफाइड व टीएफएल और आरएच-406 का फाउंडेशन बीज उपलब्ध है। चने का एचसी-5 टीएफएल और फाउंडेशन बीज, जबकि एचसी-1 का सर्टिफाइड बीज उपलब्ध है। गेहूं की सी-306 (देशी), डब्ल्यूएच-711, डब्ल्यूएच-1105, डब्ल्यूएच-1124, एचडी-3226, एचडी-3086, एचडी-2967 का सर्टिफाइड बीज, जबकि डब्ल्यूएच-1184 व डब्ल्यूएच-1124 का टीएफएल बीज उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सरसों का बीज 3 और 5 किलोग्राम की पैकिंग में, चने का बीज 10 किलोग्राम की पैकिंग में, जौ का बीज 35 किलोग्राम की पैकिंग में और गेहूं का बीज 40 किलोग्राम की पैकिंग में उपलब्ध होगा।
40 रुपये प्रति किलोग्राम मिलती है सब्सिडी
डॉ. सुरेंद्र कुमार धनखड़ ने बताया कि इस बार कोविड-19 के चलते व किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय की ओर से रबी फसलों के बीजों का रेट नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से गेहूं के सर्टिफाइड बीज पर 40 रुपये प्रति किलोग्राम, जौ के सर्टिफाइड बीज पर 15 रुपये प्रति किलोग्राम, चने के सर्टिफाइड बीज पर 40 रुपये प्रति किलोग्राम व सरसों के सर्टिफाइड बीज पर 40 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी प्रदान की जाती है।