फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Face challenges with confidence

Hisar News: आत्मविश्वास से करें चुनौती का सामना

Tue, 23 Sep 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 23 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Face challenges with confidence
आईटीआई भोडिया खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। स्रोत : सूचना विभाग
फतेहाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भोडिया खेड़ा में मंगलवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में लोक सामूहिक नृत्य, लोक सामूहिक गायन व लोक संगीत उपकरण, लोक नाटक प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का जिला परिषद अध्यक्ष सुमन खिचड़ ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं की शक्ति ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी क्षमताओं को पहचानें, हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास से करें और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज का भारत तेजी से बदल रहा है और मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया तथा डिजिटल इंडिया जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों के द्वार खोल रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे न केवल आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भाग लें बल्कि स्वयं को रोजगार प्रदाता के रूप में स्थापित करने का संकल्प भी लें।


यह रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
प्राचार्य रमेश कुमार ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। लोक सामूहिक नृत्य में अनमोल एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान, प्रियंका एंड ग्रुप ने द्वितीय स्थान तथा मोनिका व रोबिना एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक सामूहिक गीत में वर्षा एंड ग्रुप को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed