फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Eyes on BJP District President Chair

सियासी आकाओं के जरिये अध्यक्ष की कुर्सी पर नजर

Tue, 24 Nov 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Eyes on BJP District President Chair

सियासी आकाओं के जरिये भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर दावेदारों की पैनी नजर है। सभी दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ मजबूती से दावा पेश करने में जुट गए हैं

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में छह दावेदारों के नाम सामने आये हैं। दरअसल बिहार चुनाव में हार के बाद भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हिसार जिले में यह कवायद चुनाव बाद हो रही है। अभी तक सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ही जिलाध्यक्ष बने हुए हैं। हिसार में भाजपा के सबसे सीनियर लीडर माने जाने वाले श्रीनिवास गोयल अध्यक्ष पद के लिए आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सीएम मनोहरलाल खट्टर के करीबी रहे हैं। भारतीय जनता पाटी के जिला अध्यक्ष पद के लिए महामंत्री सुजीत कुमार भी मजबूत दावेदार हैं। खुद सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता उनकी पैरवी कर रहे हैं।

महामंत्री सुरेंद्र पूनिया अध्यक्ष बनने के लिए संघ तथा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के जरिए दावा ठोक रहे हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके रवि सैनी बिरादरी संतुलन बनाने के हिसाब से अध्यक्ष बनने के मुख्य दावेदार हैं।

पिछड़े वर्ग को हक देने की बात आई तो कर्ण सिंह राणौलिया जिला अध्यक्ष हो सकते हैं। जिले में कुम्हार बिरादरी ओबीसी को आगे बढ़ाने की मुहिम में उनका नाम लिस्ट में आ सकता है।

वित्तमंत्री के खास समर्थक मंदीप मलिक भी भाजपा के पुराने नेताओं की गिनती में है। उन्होंने हांसी लोकसभा से टिकट की दावेदारी भी की थी। ऐसे में जाट समाज को खुश करने के प्रयास में वह अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच सकते हैं।

ऐसे होगा चुनाव
जिले की 1102 बूथ स्तर की समितियों का गठन किया गया। इन बूथ समितियों के अध्यक्ष मंडल अध्यक्षों का चुनाव करेंगे। जिले में 22 मंडल अध्यक्ष चुने जाएंगे

यह मंडल अध्यक्ष सहमति या चुनाव के जरिए जिला अध्यक्ष का चयन करेंगे।

12 मंडल अध्यक्षों का चयन होना जरूरी
जिला अध्यक्ष चयन करने के लिए 22 मंडल अध्यक्ष में से कम से कम 12 मंडल अध्यक्षों का चयन होना जरूरी है। आधे से ज्यादा मंडल अध्यक्ष चयन होने के बाद ही जिला अध्यक्ष का चयन हो सकता है।

अगले दो दिन में अधिकतर मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर लिए जाएंगे।

तीन साल रहेंगे अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुसार अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है। भाजपा में एक पद एक व्यक्ति नीति लागू है

अगर जिला अध्यक्ष को किसी और पद पर नियुक्ति मिल जाए तो उसके बदले दूसरे व्यक्ति को बाकी कार्यकाल सौंपा जा सकता है। 2015 अंत में अध्यक्ष बनने वाले 2018 अंत तक अध्यक्ष रहेंगे।


केंद्र, प्रदेश में बदले जिले में नहीं
राष्ट्रीय स्तर पर राजनाथ सिंह के केंद्रीय गृहमंत्री बनने के बाद अमित शाह उनके कार्यकाल को पूरा कर रहे हैं। हरियाणा में रामबिलास शर्मा के मंत्री बनने पर सुभाष बराला उनके कार्यकाल को पूरा कर रहे हैं।

हिसार जिले में अपवाद रहा। यहां डॉ. कमल गुप्ता के विधायक व सीपीएस बनने के बाद भी वह जिला अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed