{"_id":"6adbbaf6ab7f5b3ac50634b2","slug":"extortion-demand-of-two-crore-rupees-made-to-a-property-dealer-hisar-news-c-21-hsr1020-979428-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रॉपर्टी डीलर से दो करोड़ की रंगदारी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रॉपर्टी डीलर से दो करोड़ की रंगदारी मांगी
विज्ञापन
हिसार/अग्रोहा। अग्रोहा क्षेत्र के प्रॉपर्टी डीलर बबलू गोदारा से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कॉल कर रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुटी है।
इससे पहले हिसार में निजी स्कूल संचालक और तीन कारोबारियों समेत कई लोगों से रंगदारी मांगने के मामले सामने आ चुके हैं। आरोपियों ने विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और वॉयस मैसेज भेजकर रकम मांगी थी। पिछले तीन महीने में पेट्रोल पंप संचालक, फैक्टरी संचालक, फैक्टरी संचालक के बेटों, कपड़ा व्यापारी और बिल्डर से रंगदारी मांगने के छह से अधिक मामले सामने आए हैं।
इन मामलों में अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। रंगदारी के मामलों को लेकर पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक से भी मिले थे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया था।