फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Exposure of climber Anita Kundu broke due to bad weather, expedition ends

खराब मौसम ने तोड़ी पर्वतारोही अनीता कुंडू की उम्मीदें, अभियान खत्म

Wed, 26 May 2021 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Exposure of climber Anita Kundu broke due to bad weather, expedition ends
हिसार। माउंट एवरेस्ट सहित कई चोटियों को फतह कर चुकी हिसार के गांव फरीदपुर की बेटी एवं पर्वतारोही अनीता कुंडू पर मौसम की मार पड़ गई। अनीता का सपना था कि वह माउंट ल्होत्से पर तिरंगा फहराकर देश को नई उपलब्धि दे, लेकिन खराब मौसम ने उसकी सभी उम्मीदें तोड़ दीं। वह अपना अभियान बीच में ही खत्म कर बेस कैंप लौट गईं।
विज्ञापन

अब बेस कैंप से अनीता लुक्ला आएंगी। उसके बाद वह काठमांडू पहुंचेंगी। इसके बाद भारत के लिए रवाना होंगी। उम्मीद है कि पांच से छह दिन में अनीता हिसार पहुंच जाएंगी। बता दें कि अनीता कुंडू माउंट ल्होत्से की चढ़ाई पर थीं। अब वह कैंप 4 में पहुंच गई हैं, जोकि 8000 मीटर की ऊंचाई पर है। मौसम ज्यादा खराब होने के कारण अनीता माउंट ल्होत्से फतेह नहीं कर पाईं। वह वापस बेस कैंप आ गईं। माउंट ल्होत्से की हाईट 8516 मीटर है। अनीता कुंडू के सहयोगी रमेश कुमार ने बताया कि यदि मौसम साफ रहता तो अनीता 24 मई को सुबह माउंट ल्होत्से पर तिरंगा फहरा देती। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोपहर तीन बजे अनीता से बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया कि अभी अनीता का चेहरा फटा हुआ है। ठीक ढंग से बोला नहीं जा रहा है। वह बेस कैंप आ चुकी है।
विज्ञापन

-----
पहले माउंट ल्होत्से से मात्र 316 मीटर नीचे थीं अनीता
इससे पहले 12 मई को अनीता कैंप-4 पहुंच गई थी। खराब मौसम के कारण वह और ऊपर नहीं जा पाईं। इससे पहले अनीता माउंट ल्होत्से से मात्र 316 मीटर ही नीचे थी। उस समय भी खराब मौसम ने अनीता का रास्ता रोक दिया था। अब दोबारा अनीता कैंप-4 पहुंच गई हैं। मौसम ज्यादा खराब होने के कारण वह वापस बेस कैंप आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
शिवांगी का सपना भी टूटा....
शिवांगी पाठक भी माउंट ल्होत्से पर चढ़ाई कर रही थीं, लेकिन कोरोना ग्रस्त होने के बाद उन्हें अभियान को रोकना पड़ा था। कोरोना को मात देने के बाद दस मई को उसने दोबारा से बेस कैंप पहुंच गई थी। शिवांगी कैंप दो के लिए रवाना हुईं तो इसी बीच खराब मौसम के कारण उन्हें भी अपना अभियान खत्म कर वापस आना पड़ा। शिवांगी काठमांडू आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed