फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Expired medicines were found in Shanti Hospital and Aryan's license was not renewed.

Hisar News: शांति अस्पताल में मिलीं एक्सपायरी दवाइयां तो आर्यन का लाइसेंस नहीं था रिन्यू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Expired medicines were found in Shanti Hospital and Aryan's license was not renewed.
हांसी में अस्पताल में दवा का रिकॉर्ड खंगालते अ​धिकारी। 
हांसी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को बढ़ते लिंगानुपात पर नियंत्रण के उद्देश्य से शहर के छह निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शांति अस्पताल में एक्सपायरी दवाइयां पाई गईं, जबकि जींद रोड स्थित आर्यन अस्पताल का लाइसेंस छह महीनों से रिन्यू नहीं करवाया गया था। इस पर टीम ने संबंधित अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा और डॉ. परमजीत की टीम ने शांति अस्पताल, आर्यन अस्पताल, जसवीर अस्पताल, मंगलम अस्पताल, राकेश भारद्वाज अस्पताल और सुनील अस्पताल का निरीक्षण किया। सभी अस्पतालों में चिकित्सक मौजूद मिले, हालांकि कहीं भी सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अवैध गर्भपात से संबंधित कोई गतिविधि नहीं मिली। फिर भी सभी अस्पतालों को ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है। एक्सपायरी दवा मिलने वाले अस्पताल के मामले में अलग से रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed