{"_id":"60033bbd8ebc3e33dd74a5a0","slug":"executive-council-meeting-in-gju-hisar-news-rtk5911990173","type":"story","status":"publish","title_hn":"2010 की विवादित भर्ती के 39 क्लर्क बने रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2010 की विवादित भर्ती के 39 क्लर्क बने रहेंगे
विज्ञापन
गुजवि की कार्यकारी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व मौजूद अन्य अधिक?
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में वर्ष 2010 में पूर्व कुलपति प्रो. एमएल रंगा के कार्यकाल में भर्ती हुए 39 क्लर्क अपने पदों पर बने रहेंगे। उस वक्त नियमों को ताक पर रखकर की गई भर्ती के मामले में शनिवार को कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार की अध्यक्षता में हुई कार्यकारी परिषद की बैठक ने अपना फैसला सुना दिया। हाईकोर्ट के आदेश पर पिछले वर्ष कार्यकारी परिषद द्वारा गठित कमेटी की सिफारिशों के आधार पर परिषद ने क्लर्कों को राहत दी है।
इसके साथ ही जिन 3 लोगों ने भर्तियों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, उन्हें भी स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। कमेटी ने सभी 42 लोगों की प्रेजेंटेशन लेकर उन्हें उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर परखा था। कार्यकारी परिषद के फैसले के बाद सभी कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन धन्यवाद किया।
31 शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ
ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से हुई इस बैठक का संचालन कुलसचिव डॉ. अवनीश वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि बैठक में 31 शिक्षकों की कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत सहायक प्रोफेसर से एसोसिएट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति हुई है। कुछ शिक्षकों को अगला स्केल देने का भी निर्णय हुआ। अधीक्षक सुशील कुमार को सहायक कुलसचिव के पद पर पदोन्नति का अनुमोदन किया गया। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों से संबंधित कुछ पाठ्यक्रमों के अनुमोदन को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
बैठक में ये रहे थे मौजूद : बैठक में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. पवन शर्मा, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कुलसचिव प्रो. राजेश पूनियां, डीन प्रो. प्रवीन कुमार शर्मा, डीन प्रो. किशनाराम बिश्नोई, प्रो. नीरू वासुदेवा, प्रो. प्रदीप कुमार, डॉ. कश्मीरी लाल व प्रिंसिपल डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता ऑफलाइन माध्यम से और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के प्रो. बीबी गोयल व प्रो. एसके तोमर, डीसीआरएसटीयू मुरथल के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत, प्रो. डीके गर्ग व तकनीकी शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ. यशपाल बेरवाल ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।
10 वर्ष पहले के विवादित मामले को सुलझा लिया है
बैठक में 30 से अधिक लोगों की पदोन्नति हुई है। इसके साथ ही 10 वर्ष पहले हुई विवादित भर्ती के 39 क्लर्कों का मामला सुलझाया है। मेरिट में आने वाले जो 3 उम्मीदवार वंचित रह गए थे, उन्हें भी अब स्थायी नियुक्ति दी जाएगी।
- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, गुजवि।