फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Examination of some other subject, sent the question paper of another subject

परीक्षा किसी और विषय की, प्रश्नपत्र दूसरे विषय का भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Examination of some other subject, sent the question paper of another subject
हिसार जीजेयू वीसी ऑफिस में मौजूद एलएलबी के छात्र अपना मांग पत्र दिखाते हुए। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। ऑनलाइन परीक्षाओं में जीजेयू का एक और कारनामा सामने आया है। परीक्षा किसी और विषय की थी जबकि जीजेयू के सॉफ्टवेयर में विद्यार्थियों को किसी दूसरे विषय का प्रश्नपत्र मिला। इस कारण सीआर ला कॉलेज एलएलबी के तीन विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रह गए। विद्यार्थियों ने हेल्पलाइन नंबर से भी मदद मांगी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। काफी देर इंतजार करने के बाद छात्र बिना परीक्षा दिए उठ गए। दोबारा परीक्षा करवाने की मांग को लेकर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंघरान के साथ विद्यार्थी सोमवार को जीजेयू के रजिस्ट्रार से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि रजिस्ट्रार ने उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है। छात्रों ने कहा कि जीजेयू के ऑनलाइन परीक्षा सॉफ्टवेयर की खामी के कारण वे परीक्षा नहीं दे पाए। विक्रम सिंघरान ने बताया कि छात्र मनोज कुमार, रविंद्र व अजय सिंह सीआर ला कॉलेज सेशन 2017-20 के पास आउट हैं। इन तीनों छात्रों की ला-ऑफ टॉर्ट विषय में री-अपीयर है। री-अपीयर की ऑनलाइन परीक्षा 15 फरवरी को हुई। छात्र मनोज, रविंद्र व अजय ने बताया कि जब वे ऑनलाइन परीक्षा देने बैठे तो जीजेयू ने सॉफ्टवेयर पर दूसरे विषय का प्रश्नपत्र भेज दिया। छात्र मनोज ने बताया कि ला ऑफ टॉर्ट विषय की जगह ज्यूरिस्प्रूडेंस विषय का प्रश्नपत्र भेज दिया। गलत प्रश्न पत्र मिलने के कारण उन्होंने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि उनका 15 अप्रैल को ऑल इंडिया बार एग्जामानिशेन यानी एआईबीई की परीक्षा है। अगर उनकी री-अपीयर की परीक्षा 30 मार्च तक नहीं हुई तो वे एआईबीई की परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इसलिए छात्रों ने रजिस्ट्रार से मांग की है कि जल्द से जल्द से उनका ला ऑफ टॉर्ट विषय की परीक्षा ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed