{"_id":"63012d171f1baa172d37ff3f","slug":"ex-minister-chhatrapal-10-booked-in-husband-wife-dispute-hisar-news-hsr6396924188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी के विवाद में पूर्व मंत्री छत्रपाल सहित 10 पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी के विवाद में पूर्व मंत्री छत्रपाल सहित 10 पर मामला दर्ज
विज्ञापन
हिसार। तलाक लेने के लिए पत्नी के बारे में अश्लील सामग्री सोशल मीडिया में वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने महिला के पति व पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह समेत दस लोगों पर आपराधिक मामला दर्ज किया है। पूर्व मंत्री पर आरोप है कि पति-पत्नी के विवाद में उन्होंने पुलिस को फोन कर उसके पति की मदद की।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी हांसी निवासी धीरज के साथ 2012 में हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। आरोप है कि छोटी बेटी होने के बाद धीरज व उसके परिवार वालों ने उसको व उसकी बेटी को जान से मारने की कोशिश की और कार की मांग की। मई 2019 में पति ने अपने परिजनों से मिलकर बड़ी बेटी को दो बार नींद की गोलियां देकर मारने का प्रयास किया। इस बारे में पुलिस को शिकायत की तो पुलिस उसके पति को अपने साथ ले गई लेकिन पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल की सिफारिश पर पुलिस ने उसके पति को छोड़ दिया। उसका पति तलाक के लिए दबाव बना रहा है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इसके लिए वह वर्ष 2016 से सोशल मीडिया पर अभद्र मैसेज वायरल कर रहा है।
अभी मैं शहर से बाहर हूं। मामला मेरी जानकारी में नहीं है। मेरे पास हर रोज 50 से अधिक मामले जमीन, प्रॉपर्टी, पारिवारिक विवाद के आते रहते हैं। इस बारे में शहर में आने के बाद की कुछ बता पाऊंगा।
विज्ञापन
-प्रोफेसर छत्रपाल, पूर्व मंत्री, हरियाणा सरकार।