फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ex. CM HUDDA, Capt. Ajay Yadav, Congress, Hisar, Haryana

हुडा ने नहीं दिया मुझे निमंत्रण, मेरी मर्जी रेवाड़ी रैली में मैं उन्हें बुलाऊं या ना बुलाऊं

Mon, 14 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 14 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Ex. CM HUDDA, Capt. Ajay Yadav, Congress, Hisar, Haryana
हिसार। पत्रकारों को जानकारी देते पूर्व वित्त मंत्री अजय यादव - फोटो : bureau

रेवाड़ी में 18 नवंबर को आयोजित होने वाली रेजांगला दिवस शौर्य रैली का निमंत्रण देने हिसार के यादव धर्मशाला में पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हुडा ने एसवाईएल के मुद्दे पर जो मीटिंग बुलाई है उसमें अशोक तंवर व किरण चौधरी को ही नहीं मुुझे भी नहीं बुलाया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रैली में हमने लालू प्रसाद यादव, किरण चौधरी, कुलदीप बिश्नोई, कुमारी शैलजा, दुड़ाराम को बुलाया है। उन्होंने कहा कि ये कोई जबरदस्ती नहीं है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मैं बुलाऊं। इसमें मेरी मर्जी उन्हें बुलाऊं या ना बुलाऊं। उन्होंने ये भी कहा कि बुलाया तो मैंने कुलदीप बिश्नोई को है मगर वे निजी कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण इस दिन नहीं आ सकते। उनकी जगह दुड़ाराम आएंगे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, रणधीर पनिहार मौजूद थे।

विज्ञापन


दीपेंद्र पर कसा तंज
कैप्टन यादव ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा मेरे हलके रेवाड़ी में आ गए थे। आदमी को पहले अपना किला मजबूत करना चाहिए। पिछली बार भी रोहतक, कोसली, बादली व बहादुरगढ़ में हार गए थे। उनके दूध के दांत हैं। पहले उन्हें अपना घर मजबूत करना चाहिए फिर रेवाड़ी के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि वो जितनी बार रेवाड़ी आएंगे मैं उतना ही मजबूत होऊंगा।
विज्ञापन


करंसी चेंज अघोषित इमरजेंसी
करेंसी चेंज के मामले पर पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा है कि 1 हजार व 500 के नोट बंद करने से गरीब आदमी सड़कों पर आ गया है। यह तो एक तरह से अघोषित इमरजेंसी है। लाल बहादुर शास्त्री का नारा था जय जवान जय किसान मगर इनका नारा है जय अडानी, जय अंबानी जय रिलायंस।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरंत कराना चाहिए एसवाईएल का निर्माण
एसवाईएल के मुद्दे पर कैप्टन अजय यादव ने कहा कि केंद्र सरकार को तुरंत आगे बढ़कर इस नहर का निर्माण करना चाहिए। बादल जो बोल रहे हैं वह कोर्ट की अवमानना है। यह पानी महेंद्रगढ गुड़गांव, रेवाड़ी भिवानी सहित आज के हरियाणा के लिए था। इस पानी के लिए भारत ने उस वक्त 1950 में पाकिस्तान को 40 करोड़ दिए गए थे।


सलाह मशविरा कर लड़ूंगा
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद के चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि वे पहले लोगों से सलाह मशविरा करेंगे इसके बाद चुनाव लड़ेंगे। सीएम पद के दावेदारी के सवाल पर उन्होंने गोलमाल जवाब दिया और कहा कि इस पर मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहता। उन्होंने अशोक तंवर द्वारा कही गई बात कि पार्टी में कुछ गुंडा तत्व आ गए हैं का समर्थन करते हुए कहा कि उन पर हमला हुआ है वे आहत हैं। उनकी बात में दम है।

होनी चाहिए सीबीआई जांच
यादव ने कहा सरकार को सीबीआई जांच पूरे जाट आरक्षण प्रकरण पर करवानी चाहिए। न कि केवल कैप्टन अभिमन्यु के घर में जो तोड़फोड़ हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed