{"_id":"57ed5e144f1c1b240e573a62","slug":"evetesing-case-hisar-milgate-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर पत्नी की फोटो पोस्ट की, ससुर ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर पत्नी की फोटो पोस्ट की, ससुर ने दर्ज कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
SD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगवा रोड की एक विवाहिता ने मिलगेट एरिया के युवक से सवा दो साल पहले इंटरकास्ट मैरिज की थी। दंपति में विवाद के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। विवाहिता के पिता ने पति पर फेसबुक पर उसकी फोटो अपलोड करने, देवर पर छेड़छाड़ और सास समेत दो पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार गंगवा रोड की एक युवती ने मिलगेट एरिया के एक युवक के साथ 15 जुलाई 2014 को इंटरकास्ट मैरिज की थी। शादी के बाद दंपति के बीच विवाद हो गया। युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि उसकी बेटी की शादी मिलगेट एरिया के युवक के साथ की थी। उन्होंने कहा कि पति ने छेड़छाड़ कर उसकी बेटी की फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। देवर उससे छेड़छाड़ करता है। ये दोनों मां और एक अन्य के साथ मिलकर उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। इतना ही नहीं ससुरालजनों ने उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। डीएसपी मुख्यालय भगवान दास ने इस बारे में दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़, आईटी और एससी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।