फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Every problem is solved by reciting Maa Durga: Kumar Swami

मां दुर्गा के पाठ से होता है हर समस्या का समाधान : कुमार स्वामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Every problem is solved by reciting Maa Durga: Kumar Swami
महामंडेश्वर कुमारी स्वामी। 
अग्रोहा। मां दुर्गा के उत्कील पाठ से विश्व के करोड़ों भाई-बहन अपने दुखों, कष्टों व समस्याओं से मुक्त हो गए हैं। इस पाठ से ही सबके दुखों, रोगों, समस्याओं का अंत होगा। दुनिया की कोई ऐसी समस्या नहीं है, जिसका समाधान मां दुर्गा के पाठ से न हो। इसी से सबको धन संपत्ति व सुख-शांति प्राप्त होगी। मां दुर्गा ने ही सभी को उत्पन्न किया है और यह विनाश भी करती है। यह बात महामंडलेश्वर कुमार स्वामी ने अग्रोहा धाम में आयोजित समागम में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देश किसी भी विचारधारा को तब तक नहीं मानते, जब तक कि वे तथ्यपरक अनुभव से न गुजरें। अभी हाल ही में आस्ट्रेलिया की संसद में जब मैंने कहा कि केवल मंत्रा के एक शब्द से बड़े से बड़ा रोग व कष्ट दूर हो जाते हैं तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। मैंने उन्हें कहा कि मैं आपको एक शब्द देता हूं, आप इसका पाठ करें। उन्होंने मेरे दिए हुए मंत्रा के शब्द का पाठ किया और वे 5 मिनट के बाद आश्चर्यचकित रह गए, क्योंकि वे अपने तनाव से मुक्ति पा चुके थे। वेदों के मंत्रों में बहुत शक्ति होती है, इसको उन्होंने माना और मान्यता प्रदान कर दी।
विज्ञापन

अमेरिका जैसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले देश में बीज मंत्रा की शक्ति को मिली मान्यता
कुमार स्वामी ने कहा कि बीज मंत्रा की शक्ति को विश्व की महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका, कनाडा जैसे देश इसलिए मान्यता प्रदान कर रहे हैं क्योंकि जिन असाध्य रोगों का इलाज आधुनिक मेडिकल साइंस नहीं कर पा रही है, वे मां दुर्गा के सहज व सरल पाठ से ठीक हो गए। अमेरिका जैसे वैज्ञानिक देश में वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाली न्यूजर्सी सीनेट और जनरल असेंबली ने बीज मंत्रा की शक्ति को मान्यता प्रदान कर दी है। वहां बीज मंत्रों की शक्ति पर व्यापक रिसर्च हुआ है और आखिर इसकी शक्ति को स्वीकार भी किया गया है। जहां बीज मंत्रों के प्रभाव को नकारा जाता था और कहीं-कहीं तो उपहास उड़ाया जाता था, आज उसी देश में लाखों की संख्या में भाई-बहन मां दुर्गा की कृपा का पाठ कर रहे हैं और लाभान्वित भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed