{"_id":"61994453099a984a2d7330e0","slug":"even-today-television-is-the-favorite-and-the-best-medium-of-entertainment-in-homes-hisar-news-hsr617393065","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी घरों में पसंदीदा और मनोरंजन का बेहतरीन माध्यम है टेलीविजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी घरों में पसंदीदा और मनोरंजन का बेहतरीन माध्यम है टेलीविजन
विज्ञापन
रितु कौशिक, न्यूज रीडर, आकाशवाणी हिसार। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। मोबाइल क्रांति और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से लोगों का रुझान टेलीविजन से कम हुआ है। लेकिन आज भी घरों में टेलीविजन पसंदीदा और सहज, सरल मनोरंजन का सबसे बेहतरीन माध्यम है। लोग आज मनोरंजन, कृषि, खेलों से जुड़े कार्यक्रम व समाचारों को टीवी पर ही देखना पसंद करते हैं। कोरोना के कारण जहां लोगों का मिलना-जुलना कम हो गया था। उस समय टेलीविजन ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विश्व में टेलीविजन के प्रभाव को देखते हुए 21 नवंबर 1996 को विश्व दिवस की घोषणा की गई थी।
बता दें की टेलीविजन के आविष्कार ने सूचना के क्षेत्र में एक क्रांति का आगाज किया था। दूसरी क्रांति का आगमन उस समय हुआ जब वैश्विक स्तर पर टेलीविजन के महत्व के बारे में लोगों को पता चला और लोगो ने इसे स्वीकार कर लिया। आज सोशल मीडिया के आने के बाद सभी चैनलों को बदलना पड़ रहा है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपने मोबाइल की छोटी स्क्रीन हर तरह से समाचारों को देखना व सुनना पसंद करते हैं।
टीवी एक अच्छा माध्यम है समाचारों के लिए, लेकिन कहीं न कहीं सोशल मीडिया ने टीवी की लोकप्रियता को प्रभावित किया है। आज-कल टीवी पर आने वाले न्यूज बुलेटिन में एक बुलेटिन यह आने लग गया है कि सोशल मीडिया में क्या वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया का लोगों पर गलत असर पड़ रहा है क्योंकि सोशल मीडिया ने लोगों के दिमाग को पूरी तरह से वश में कर रखा है। - अजीत सिंह, पूर्व समाचार संपादक, दूरदर्शन
विज्ञापन
रेडियो के बाद लोगों के लिए मनोरंजन का साधन टेलीविजन है। इतना ही नहीं टीवी ने शिक्षा, कृषि, खेल से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जानकारियां उपलब्ध करवाई जाती है। अब कहीं न कहीं सोशल मीडिया के आने के बाद लोग टेलीविजन से दूर होते जा रहे हैं। फिर चाहे वो देश का युवा हो या बच्चा सब सोशल मीडिया की तरफ आकर्षित होते जा रहे हैं।
- रितु कौशिक, न्यूज रीडर, आकाशवाणी हिसार
आज कल लोगों के पास इतना समय नही है कि वे घर पर बैठ कर टेलीविजन पर कार्यक्रमों को देखें। इसी के चलते लोग सोशल मीडिया की तरफ जा रहे हैं। टेलीविजन से दूर होते जा रहे हैं। इसी के साथ लोग शॉर्ट प्रोग्राम देखना पसंद कर रहे है। सोशल मीडिया का बहुत असर पड़ा है।
- कामिनी मलिक, न्यूज एडिटर दूरदर्शन, हिसार

कामिनी मलिक,न्यूज एडिटर, दूरदर्शन हिसार।- फोटो : Hisar

अजीत सिंह, पूर्व समाचार संपादक ,दूरदर्शन हिसार।- फोटो : Hisar