{"_id":"6959630031d3e61036063824","slug":"escalator-facility-fails-passengers-face-test-at-junction-hisar-news-c-21-hsr1020-782991-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेक्टर 14, 14 पार्ट-टू और 33 में आज से सुधरेगी पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेक्टर 14, 14 पार्ट-टू और 33 में आज से सुधरेगी पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
मेयर प्रवीण पोपली ने राना माइनर में अतिरिक्त साइफन लगा कर जलघर में पानी भरने की प्रक्रिया का न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। नहरबंदी के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित होने से परेशान शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। मेयर प्रवीण पोपली की पहल पर सिंचाई विभाग की ओर से राणा माइनर में 200 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की व्यवस्था की गई है। माइनर में अतिरिक्त साइफन लगाकर जलघर में पानी भरा जा रहा है ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। दावा है कि रविवार से सेक्टर-14, सेक्टर-14 पार्ट-टू, सेक्टर-33 सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में प्रतिदिन नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
शनिवार को मेयर प्रवीण पोपली ने सिंचाई विभाग और संबंधित अधिकारियों के साथ माइनर का दौरा किया। उन्होंने मौके पर जलापूर्ति की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया और अतिरिक्त साइफन के माध्यम से वॉटर वर्क्स में पानी भरने की व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान मेयर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जलापूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी क्षेत्रों तक समान रूप से पानी पहुंचाया जाए।
मेयर ने बताया कि नहरबंदी के चलते शहर के कुछ हिस्सों में पीने के पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी। इस संबंध में उन्हें लगातार नागरिकों की शिकायतें मिल रही थीं। अब राणा माइनर से पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़े जाने और अतिरिक्त साइफन लगाए जाने से जलघर में पानी का भंडारण सुचारु रूप से किया जा रहा है जिससे आगामी दिनों में जल संकट की स्थिति नहीं बनेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रशासन नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जल आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है।इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि अनिल जैन, सेक्टर 14 रेजिडेंट सोसायटी के प्रधान अजय जिंदल, मोहन ऐलावादी, सिंचाई विभाग के एसडीओ वीरेन्द्र ढांडा, एचएसवीपी के एसडीओ अनूप बूरा, रामफल आदि मौजूद रहे।