{"_id":"69596227a0ef3b0a4a015132","slug":"escalator-facility-fails-passengers-face-test-at-junction-hisar-news-c-21-hsr1020-782985-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एस्केलेटर सुविधा फेल, जंक्शन पर यात्रियों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एस्केलेटर सुविधा फेल, जंक्शन पर यात्रियों की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया एस्केलेटर पिछले करीब एक माह से खराब पड़ा है। इसके चलते यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर भारी सामान उठाकर जाना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि एस्केलेटर की खराबी के कारण कई यात्रियों की ट्रेन तक छूट रही है।
दैनिक यात्री वेलफेयर एसोसिएशन पहले ही इस समस्या को लेकर रेलवे अधिकारियों से शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। हिसार रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक एस्केलेटर लगाए गए हैं, जिन पर विभाग ने करोड़ों रुपये खर्च किए थे। इनमें से एक एस्केलेटर काफी समय से खराब पड़ी है। इसके चलते यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर-1 से 2, 3, 4, 5 व 6 पर जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि एक एस्केलेटर चालू है, लेकिन जब ट्रेन आती है तो यात्रियों की भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि उस पर चढ़ने तक की जगह नहीं मिलती। 28 दिसंबर को रेलवे स्टेशन अधीक्षक के रिटायर होने के बाद से उनका पद खाली है। ऐसे में यात्रियों की शिकायत सुनने और समाधान करने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
-- -- --
खराब पड़ी एस्केलेटर का निरीक्षण करना भूल गए अधिकारी
रेलवे अधिकारियों की ओर से हिसार जंक्शन का निरीक्षण किए जाने के बावजूद एस्केलेटर की खराबी जस की तस बनी रही। शुक्रवार को बीकानेर मंडल के एडीआरएम रूपेश कुमार व सीनियर डीसीएम भूपेश यादव ने हिसार जंक्शन का निरीक्षण किया था। हालांकि निरीक्षण के दौरान कर्मचारी व अधिकारी अलर्ट नजर आए, लेकिन आधुनिक सुविधाओं में शामिल एस्केलेटर का जायजा लेना तक भूल गए।
-- -- --
भारी सामान लेकर नीचे उतरने में दिक्कत हुई।
एस्केलेटर खराब होने के कारण ऊपर से नीचे आने में परेशानी हुई। मैं प्लेटफॉर्म नंबर-6 की ओर से आया था और मेरी ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-1 से जानी थी। भारी सामान लेकर नीचे उतरने में दिक्कत हुई। रेलवे विभाग को महिला व आम यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एस्केलेटर जल्द ठीक करवानी चाहिए।
– आकाश, आदमपुर।
-- -- --
बुजुर्ग यात्रियों को होती है सबसे ज्यादा परेशानी
बुजुर्ग व महिला यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। मैं एक बुजुर्ग महिला को प्लेटफॉर्म नंबर-3 से प्लेटफॉर्म नंबर-1 तक हाथ पकड़कर लेकर आया। महिला काफी परेशान थी। युवाओं को भी भारी सामान ले जाने में दिक्कत होती है।
- राहुल, जाखोद खेड़ा।
-- -- --
एस्केलेटर ठीक न करवाना रेलवे की भारी लापरवाही
यात्री अपनी सुविधा के लिए पूरा किराया देते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आधुनिक सुविधाएं ठीक से नहीं मिल पातीं। मैं हिसार में पढ़ाई करता हूं और रोजाना ट्रेन से आना-जाना करता हूं। एस्केलेटर काफी दिनों से खराब पड़ी है, इसे जल्द ठीक किया जाना चाहिए।
- भीम सिंह, जाखोद खेड़ा।
-- -- --
रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन का मुद्दा
रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से इस मामले को लेकर रेलवे विभाग में पहले ही शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया। एसोसिएशन सदस्य जल्द ही फिर से अधिकारियों से मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाएंगे।
- आकाश, अध्यक्ष, रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन हिसार।
-- -- --
एस्केलेटर की देखरेख का जिम्मा इलेक्ट्रॉनिक्स शाखा का है। एस्केलेटर खराब होने की जानकारी उन्हें दे दी गई है। जल्द ही एस्केलेटर के ठीक होने की संभावना है।
- दीपक कुमार, फैसिलिटी इंचार्ज, रेलवे जंक्शन हिसार।