{"_id":"61d44226b20b0b339a7a46a2","slug":"entry-of-players-below-15-years-of-age-closed-at-mahabir-stadium-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: 15 से कम उम्र के खिलाड़ियों का महाबीर स्टेडियम में प्रवेश बंद, 18 से अधिक वालों के जांचे जाएंगे टीकाकरण प्रमाणपत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: 15 से कम उम्र के खिलाड़ियों का महाबीर स्टेडियम में प्रवेश बंद, 18 से अधिक वालों के जांचे जाएंगे टीकाकरण प्रमाणपत्र
Tue, 04 Jan 2022 06:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 04 Jan 2022 06:18 PM IST
सार
15 से 18 साल के युवाओं को वैक्सीन लगवाने के लिए बोला गया है। महाबीर स्टेडियम में 600-700 खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं, लेकिन इनमें से 200 से ज्यादा खिलाड़ी 15 साल से कम उम्र के हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही खेल विभाग सतर्क हो गया है। हरियाणा के हिसार में खेल विभाग की ओर से 15 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों का महाबीर स्टेडियम में प्रवेश बंद कर दिया गया है। वहीं 15 से 18 साल के युवाओं को वैक्सीन लगवाने के लिए बोला गया है। 18 साल से ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों के वैक्सीन सर्टिफिकेट जांचे जाएंगे, उसके बाद ही उन्हें महाबीर स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
बता दें, कि महाबीर स्टेडियम में जूडो, एथलेटिक, बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंग, कुश्ती, वालीबाल, हैंडबाल, बैडमिंटन, बास्केटबाल, वुशु के 600-700 खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं, लेकिन इनमें से 200 से ज्यादा खिलाड़ी 15 साल से कम उम्र के हैं। ऐसे में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए इन खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
उधर, जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार बेनीवाल का कहना है कि सभी कोच को हिदायतें दी गई है कि वह कोरोना के नियमों का पालन करें। साथ ही दोनों वैक्सीन लगवा चुके स्टाफ को ही अंदर आने की अनुमति होगी। इसको लेकर सभी कोच से डिटेल मांगी गई है।
विज्ञापन
18 साल से ऊपर खिलाड़ियों के गेट पर टीकाकारण प्रमाण पत्र जांचे जाएंगे। यदि वैक्सीन नहीं लगाई हुई तो उसे प्रैक्टिस के लिए अंदर नहीं आने दिया जाएगा। इसके अलावा 15 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों की एंट्री बंद कर दी गई हैं। - कृष्ण कुमार बेनीवाल, जिला खेल अधिकारी