फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   enhancement

एसोसिएशन का दावा, एन्हांसमेंट री कैलकुलेशन में ज्यादा फर्क नहीं

Tue, 03 Sep 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
enhancement
सेक्टर 16-17 की एन्हांसमेंट री कैलकुलेशन को लेकर पूर्व में तैयार की गई रिपोर्ट और अब दोबारा बनाई गई रिपोर्ट में कोई ज्यादा फर्क नहीं है। ऐसे में सेक्टरवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है, उनको हुडा अथॉरिटी से ही पैसा वापस लेना है। बस इसमें थोड़ा समय लगने की संभावना है। इसी मुद्दे को लेकर सेक्टर 16-17 की एन्हांसमेंट री कैलकुलेशन कमेटी के सदस्य एमएस नैन, ओपी चावला और एमएस पूनिया ने सोमवार को हुडा के सुपरिटेंडेंट व सेशन ऑफिसर रविंद्र कुमार से मुलाकात की। अधिकारियों ने कमेटी सदस्यों को बताया कि मोटे तौर पर पूर्व और अब वाली री कैलकुलेशन में कोई ज्यादा फर्क नहीं है। इसलिए अगले एक दो दिन में समिति सदस्यों के साथ बैठकर री कैलकुलेशन की कार्रवाई को पूरा कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी। तब तक नवनियुक्त हुडा प्रशासक एएस मान भी अपना चार्ज संभाल लेंगे। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन पूरी तरह से सेक्टरवासियों के साथ है। ऐसे में उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। पहली और अब तैयार की गई रिपोर्ट में ज्यादा फर्क नहीं है। सेक्टरवासियों को पहले भी अथॉरिटी से पैसे वापस लेने थे और अब नई रिपोर्ट के आधार पर सेक्टरवासियों के पैसे ही हुडा की तरफ निकल रहे हैं। उन्होंने सरकार से भी मांग की कि आचार संहिता लगने से पहले इस मामले को सुलझाते हुए सेक्टरवासियों को राहत प्रदान की जाए अन्यथा सरकार को आगामी विधानसभा चुनावों में सेक्टरवासियों के विरोध का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed