फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employees will take revenge due to vote injury: Surendra Yadav

कर्मचारी वोट की चोट से लेगा बदला : सुरेंद्र यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Employees will take revenge due to vote injury: Surendra Yadav
हांसी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सुरेंद्र यादव।
हांसी। कर्मचारियों व आम जनता के मुद्दों को लेकर स्थानीय बजरंग आश्रम में रिटायर कर्मचारी संघ ने सम्मेलन का आयोजन किया। आयोजन संयुक्त रूप से रिटायर कर्मचारी संघ ब्लॉक प्रधान कश्मीरी लाल ग्रोवर व ब्लॉक सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान रविंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मंच का संचालन उप प्रधान राजेश शर्मा ने किया। इस मौके पर जिला प्रधान सुरेंद्र यादव ने कहा कि कर्मचारी सरकार की नीतियों के खिलाफ वोट डालकर वोट की चोट पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन में तमाम विभागों के कर्मचारी व रिटायर कर्मचारी शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला प्रधान सुरेंद्र यादव व सचिव राजेश बागड़ी ने कहा कि मौजूदा समय में केंद्र व राज्य सरकार ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि परिवारों को पालना, पढ़ाना व उपचार करवाना मुश्किल हो गया है। नाम मात्र वेतन पर कच्चे कर्मचारियों के रूप में काम लिया जा रहा है व समय पर वेतन भी नहीं मिल रहा है। राज्य सरकार ने पिछले सरकारों की बनाई हुई रेगुलराइजेशन पॉलिसी को रद्द करते हुए शोषण करने के लिए नया हरियाणा रोजगार कौशल निगम के नाम से प्रारूप तैयार कर दिया है। इस दौरान 25 मई को बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की व कर्मचारियों के मुद्दों को ना हल करने के सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

सुरेंद्र यादव ने कहा कि कर्मचारी सरकार की नीतियों के खिलाफ वोट डालकर वोट की चोट पहुंचाएंगे। साथ ही सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा लोकसभा के सभी प्रत्याशियों को अपना मांग पत्र सौंपते हुए कर्मचारियों के मुद्दों पर सवाल-जवाब करेंगे। सम्मेलन में सुरेंद्र हुड्डा, सतवीर जांगड़ा, सोमबीर मोर, अशोक यादव, विकास चंदा, रेखा रानी, फतेहसिंह गुज्जर, पटेल बांगा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed