फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employees stage sit-in against Kuldeep Bishnoi-supporting chairman; market operations disrupted.

Hisar News: कुलदीप बिश्नोई समर्थक चेयरमैन के खिलाफ कर्मियों का धरना, मंडी में कामकाज प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Employees stage sit-in against Kuldeep Bishnoi-supporting chairman; market operations disrupted.
आदमपुर मार्केट कमेटी कार्यालय में धरना लगाकर बैठे कर्मचारी और उनके साथ मौजूद व्यापार मंडल पदा​ध
आदमपुर। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के समर्थक एवं आदमपुर मार्केट कमेटी चेयरमैन ठाकर दत्त पंवार के खिलाफ कर्मचारियों ने बुधवार को कार्यालय में धरना देकर कामकाज बंद कर दिया। कर्मचारियों ने चेयरमैन पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


धरने के कारण टोकन कटने और लैब का काम प्रभावित हुआ। इससे नरमा व ग्वार की फसल लेकर मंडी पहुंचे किसान और आढ़ती परेशान रहे और कई किसानों को बिक्री प्रक्रिया पूरी होने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


कर्मचारियों की ओर से थाना आदमपुर और मार्केट कमेटी के संबंधित अधिकारियों को दी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मंगलवार को चेयरमैन ठाकर दत्त पंवार ने एचकेआरएन कर्मचारी मुकेश कुमार के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि घटना के बाद कार्यालय में भय का माहौल है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

टोकन और लैब से संबंधित काम नहीं हुआ

कर्मचारी मुकेश कुमार, रमेश कुमार, विक्रम, सुनील, रवि व अन्य ने कहा कि उनका काम किसानों और आढ़तियों से सीधे जुड़ा है। धरने के कारण मंडी की दैनिक व्यवस्था प्रभावित हुई। किसानों और आढ़तियों ने विवाद का जल्द समाधान कराने की मांग की, ताकि फसल बिक्री व्यवस्था सुचारु हो सके।

चेयरमैन ने आरोपों को बताया निराधार

मार्केट कमेटी चेयरमैन ठाकर दत्त पंवार ने कहा कि कर्मचारियों के आरोप निराधार हैं। एचकेआरएन कर्मचारी मुकेश कुमार ने उनके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को ही थाना आदमपुर में शिकायत दी है। चेयरमैन ने आरोप लगाया कि मार्केट कमेटी के कुछ कर्मचारी मंडी में अवैध वसूली कर रहे हैं और सभी कर्मचारी आपस में मिले हुए हैं। अवैध वसूली पर अंकुश लगाने और मंडी की व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जा रहे थे। इसी के चलते कर्मचारी उनका विरोध कर रहे हैं और धरने समेत अन्य रास्ते अपना रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की, ताकि वास्तविकता सामने आ सके।


व्यापार मंडल ने दोनों पक्षों से बातचीत की अपील की

व्यापार मंडल आदमपुर के प्रधान नवीन बैनीवाल ने कहा कि इस समय मंडी में नरमा और ग्वार की बोली हो रही है। कर्मचारियों के धरने से टोकन नहीं कट रहे हैं, जिससे किसान और आढ़ती परेशान हैं। कर्मचारियों और चेयरमैन का विवाद मार्केट कमेटी कार्यालय का मामला है। दोनों पक्षों को आपस में बैठकर इसे जल्द सुलझाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed