फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Elite Women's National Boxing Championship from tomorrow

एलीट महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप कल से, खिलाड़ी पहुंचे, खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने आएगी मेरीकॉम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Elite Women's National Boxing Championship from tomorrow
हिसार। सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित एलीट महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 21 अक्तूबर से शुरू हो रही है। मंगलवार से खिलाड़ी पहुंचने शुरू हो गए हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए वर्ल्ड चैंपियन रहीं मेरीकॉम, ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना, एशियन गोल्ड विजेता पूजा बूरा भी हिसार आएंगी। हालांकि वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगी। चैंपियनशिप में जीतने वाली बॉक्सर दिसंबर में होने वाली वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में 33 टीमें लेंगी भाग
सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक व चैंपियनशिप के आयोजक अध्यक्ष अनिल मान ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 अक्तूबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता में 33 टीमें शामिल होंगी और 300 से अधिक खिलाड़ी हिसार पहुंचेंगी। चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव हेमंता कुमार कालिता हिसार पहुंचेंगे। वहीं फाइनल में मुख्य अतिथि के तौर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्पाइस जेट ऐयरवेज के मालिक अजय सिंह फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट राजेश भंडारी के साथ हिसार पहुंचेंगे।
विज्ञापन

स्कूल में की गईं खिलाड़ियों के रहने-खाने की व्यवस्था
खिलाड़ियों के रहने, खाने-पीने की व्यवस्था स्कूल में की गई है। चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव हेमंता कुमार कालिता हिसार पहुंचेंगे। टूर्नामेंट में 48 किग्रा, 50 किग्रा, 52 किग्रा, 54 किग्रा, 57 किग्रा, 60 किग्रा, 63 किग्रा, 66 किग्रा, 70 किग्रा, 75 किग्रा, 81 और +81 किग्रा भार वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले सभी मुक्केबाज, टीम अधिकारियों, कोच और तकनीकी अधिकारियों को आयोजन स्थल पर पहुंचने पर 72 घंटे पहले किए गए आरटी-पीसीआर परीक्षण की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। आयोजन का बीएफआई की तरफ से ऑनलाइन लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed