फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electricity minister reprimanded the SDO for not giving connection in the dhanis of Adampur

Hisar News: आदमपुर की ढाणियों में कनेक्शन न देने पर बिजली मंत्री ने एसडीओ को लगाई फटकार, बोले-तेरे खिलाफ ऐसा एक्शन लूंगा कि याद रखेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Electricity minister reprimanded the SDO for not giving connection in the dhanis of Adampur
हिसार। बिजली पंचायत में समस्याएं सुनते बिजली मंत्री रणजीत चौटाला।
हिसार। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से आयोजित बिजली पंचायत में जन-समस्याओं को सुना। इस दौरान आदमपुर की ढाणियों के लोगों ने शिकायत देते हुए कहा कि कई साल हो गए मगर उन्हें बिजली कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। हर बार एसडीओ का यही जवाब मिलता है कि एस्टीमेट तैयार करके भेजे हुए है। यह सुन बिजली मंत्री ने एसडीओ से पूछा तो एसडीओ ने भी यही जवाब दिया कि एस्टीमेट बनाकर भेजे हुए हैं। इस पर रणजीत चौटाला ने कहा कि तेरी काफी शिकायतें आ रही हैं। तू इनकी ढाणियों में कनेक्शन कर दें वरना मैं तेरे खिलाफ ऐसी कार्रवाई करूंगा कि तू याद रखेगा।
विज्ञापन


ग्रामीण बोला-अधिकारी भी बिजली चोरों से मिले हुए हैं
गांव कालीरावण ने एक व्यक्ति कहा कि मैंने बिजली कर्मचारियों को बिजली चोरी की शिकायत दी थी। चोरी मौके पर पकड़वा भी दी। मगर बिजली कर्मचारियों ने मामले में कार्रवाई नहीं की, क्योंकि उनकी बिजली चोरों के साथ सेटिंग थी। बिजली मंत्री ने पूछा कि एसडीओ ने कार्रवाई क्यों नहीं की। इस पर शिकायतकर्ता बोला कि हमारे एरिया का एसडीओ बिजली चोरों से मिला हुआ है। रणजीत चौटाला ने कहा कि इस मामले की जांच दूसरे एसडीओ से करवाई जाएगी।
विज्ञापन


काम न हुआ तो आपके घर जा जाऊंगी
गांव थुराना की एक महिला ने कहा कि मैंने खेत में घर बना रखा है, लेकिन मु़झे बिजली कनेक्शन नहीं मिल रहा है। इस कारण से मेरी शादी भी नहीं हो रही है। अधिकारी कहते हैं कि परिवार को लेकर आओ। महिला ने कहा कि एक सप्ताह में काम करवाओ अन्यथा आपके घर आ जाऊंगी। इस सुनकर रणजीत चौटाला हंस पड़े और उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में कनेक्शन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीवेंस कमेटी में चल रहा है मामला, उसी में करवाए शिकायत का समाधान
इस दौरान स्कॉलर सोसायटी के लोग भी पंचायत में पहुंचे और उन्होंने सोसायटी का चुनाव करवाने के लिए प्रशासक नियुक्त करने की मांग की। इस पर बिजली मंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर विधायक जोगीराम से मिल ले। वह उनकी समस्या का समाधान कर देंगे। लोगों ने कहा कि वह खुद कॉलोनाइजर है। हमें उन पर विश्वास नहीं है। इस पर बिजली मंत्री ने कहा कि उनका मामला तो ग्रीवेंस कमेटी में चल रहा है, इसलिए आप इसका समाधान वहीं से करवाए।


उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक

इससे पूर्व बिजली मंत्री ने ब्लू बर्ड टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उच्चाधिकारियों की बैठक भी ली। इस दौरान उन्होंने गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति, ओवर बिलिंग के मामलों का निपटान, लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने व बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर निर्देश दिए गए। उन्होंने निगम के अधिकारियों से कहा कि गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है। इसी के मद्देनजर गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं रोकने की दिशा में व्यापक प्रबंध किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed