फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electricity corporation manager accused of harassing engineers

Hisar News: बिजली निगम प्रबंधक पर इंजीनियर्स को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation manager accused of harassing engineers
हिसार। हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन की बैठक में मौजूद पदा​​धिकारी।
हिसार। हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन की बैठक सोमवार को ऑफिसर्स क्लब में हुई। इस दौरान हिसार, फतेहाबाद व सिरसा के इंजीनियर्स ने भाग लिया। इस दौरान दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में फील्ड इंजीनियर्स को दैनिक कार्यों में आने वाली समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें मुख्य तौर पर ऑपरेशनल मापदंड के नाम पर निगम प्रबंधन की तरफ से बेवजह अत्यधिक मीटिंग में बुलाकर इंजीनियर्स को प्रताड़ित करना व अनावश्यक दबाव डालने को लेकर रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रवक्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलाउदीन कागदाना ने बताया कि ऑपरेशनल रिव्यू मीटिंग पहले त्रैमासिक होती थी, वह अब बिना किसी पूर्व निर्धारित सूचना के अचानक हर दूसरे दिन होने लगी है। चार साल पहले अत्याधिक वर्क लोड के कारण निगम में रिस्ट्रक्चरिंग लागू की गई। इसमें उपभोक्ताओं की बढ़ती हुई संख्या के अनुपात को देखते हुए नई 108 सब डिविजन व 24 डिविजन बनाई गई थी, लेकिन अभी तक पूर्ण रूप से लागू नहीं हुई है। इस कारण ऑपरेशनल मापदंड पूरे करने में फील्ड इंजीनियर्स को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त निगम स्टोर्स में सामान की कमी, स्टोर से सामान ढुलाई का प्रबंध ना होना, बिजली चोरी चेकिंग व डिफॉल्टिंग अमाउंट की रिकवरी के लिए पर्याप्त पुलिस बल का साथ न होना और स्टाफ की कमी होने के कारण तय समय में उपभोक्ता संबंधी सेवा पूरी नहीं हो पाती। बैठक में एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यकारिणी से विजेंद्र लांबा, राजेश मंडेरना, आशीष मोदी, हितेंद्र बजाज, अशोक पन्नू, शुभम सोनी, रविंद्र कालीरामण, बलजीत बेनीवाल, रविंद्र, माणिक गांधी, जोजो तनेजा व मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed