{"_id":"614f64238ebc3e4af164a0c0","slug":"electricity-corporation-engaged-in-building-a-5-foot-dam-near-the-power-house-no-electricity-even-after-55-hours-hisar-news-hsr6127401140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉवर हाउस के पास 5 फुट का बांध बनाने में जुटा बिजली निगम, 55 घंटे बाद भी बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉवर हाउस के पास 5 फुट का बांध बनाने में जुटा बिजली निगम, 55 घंटे बाद भी बिजली नहीं
विज्ञापन
हिसार। 55 घंटे बीतने के बाद भी शनिवार को 33केवी आर्य नगर फीडर को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। रविवार को भी इस फीडर की दुरुस्त होने की उम्मीद काफी कम है। शनिवार को बिजली निगम ने 33केवी आर्य नगर पॉवर हाउस के अंदर 5 फुट का बांध बनाना शुरू कर दिया है ताकि पॉवर हाउस के अंदर आ रहा पानी को रोका जा सके। जिसके लिए मिट्टी से भरी 60 ट्राली मंगवाई गई है।
बिजली निगम के अधिकारियों की मानें तो रविवार और सोमवार को 33केवी आर्य नगर फीडर शुरू होने की उम्मीद है। बिजली निगम ने विकल्प के तौर पर आर्य नगर फीडर से जुड़े 25 गांवों को सीसवाल फीडर से जोड़ा था। जिससे इस फीडर पर बिजली लोड बढ़ चुका है। हालात यह है कि दो से तीन घंटे के अंतराल तीन से चार बिजली कट लगने से ग्रामीण परेशान है।
बिजली निगम को सता रहा दीवार गिरने का डर
बारिश का पानी पॉवर हाउस में अंदर आने से रोकने के लिए बिजली निगम 5 फुट का बांध बना रहा है। जो दीवार बनाई गई है। उसका डर भी बिजली निगम को सता रहा है। गांव में पानी भरने से पूरा रिसाव पॉवर हाउस पर है। जिस कारण पानी का बहाव पॉवर हाउस में ज्यादा होने से दीवार गिरने का डर भी अधिकारियों को सता रहा है। 33केवी आर्य नगर पॉवर हाउस में भरे बारिश के पानी को निकालने के लिए पंप सेट लगाए गए है। लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
बिजली के 6 पोल किए खड़े
बिजली निगम के एसई राजेंद्र सभ्रवाल व एक्सईएन-एसडीओ की टीम ने 33केवी आर्य नगर में डेरा डाला। जिसके दौरान कुल 6 बिजली पोल को लगा दिए गए है। जबकि 5 पोल टूट चुके थे।
वर्जन
पॉवर हाउस में पानी भरा हुआ है। जिसको पंप की मदद से बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी है। रविवार को भी इस फीडर को दुरुस्त होने की उम्मीद कम लग रही है। हालांकि तेजी से प्रयास जारी है। 25 गांवों को विकल्प के तौर पर सीसवाल फीडर से बिजली सप्लाई दी जा रही है।
- रमेश कुमार, एसडीओ, बिजली निगम।
5 फुट का बांध बनाकर 33केवी आर्य नगर फीडर के अंदर आ रहे पानी को रोका जा रहा है। अभी एक या दो दिन इस कार्य को लग सकते हैं। तब तक 33केवी आर्य नगर फीडर की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
- राजेंद्र सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम, हिसार।