{"_id":"67894b0b718278c21a0d0d45","slug":"electricity-consumers-will-have-to-pay-fsa-by-march-2026-hisar-news-c-21-hsr1007-546482-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिजली उपभोक्ताओं को मार्च 2026 तक चुकाना होगा एफएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिजली उपभोक्ताओं को मार्च 2026 तक चुकाना होगा एफएसए
विज्ञापन
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने फ्यूल सरचार्ज एडजेस्टमेंट (एफएसए) को 14 माह के लिए बढ़ा दिया है। उपभोक्ताओं को 47 पैसे प्रति यूनिट का सरचार्ज अब 31 मार्च 2026 तक चुकाना होगा। डीएचबीवीएन की ओर से यह आदेश सभी चीफ इंजीनियर, एक्सईएन, एसडीओ और जेई को भेजे गए हैं। प्रदेश में करीब 84 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमे से 40 लाख उपभोक्ता डीएचबीवीएन में हैं।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (एचईआरसी) से मंजूरी मिलने पर डीएचबीवीएन ने एक अप्रैल से 2023 को एफएएस लागू किया था। यह प्रति यूनिट 47 पैसे तय किया गया था। दक्षिण और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताओं पर एक अप्रैल से 30 जून 2024 तक एफएसए लगाया था। इसे दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया था। अब इसे दूसरी बार विस्तार देते हुए मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के चीफ इंजीनियर अनिल शर्मा की ओर से सभी चीफ इंजीनियर, अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अभियंता, कनिष्ठ अभियंता को सरकुलर की प्रति भेजी गई है। पत्र के अनुसार एग्रीकल्चर उपभोक्ताओं को एफएसए से पहले की तरह से छूट रहेगी। 200 यूनिट प्रति माह से कम बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को इससे छूट मिलना जारी रहेगा।