फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   electricity board, electricity board worker, electricity board worker common leave today, Hisar

बिजली कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, अधिकारियों ने संभाली कमान

Wed, 11 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Wed, 11 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
electricity board, electricity board worker, electricity board worker common leave today, Hisar
बिजली - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार की रात बिजली निगम के हजारों कर्मचारी सामूहिक तौर पर अवकाश पर चले गए। बिजली निगम की ओर से आपात ड्यूटी के लिए लगाए गए कांट्रेक्टर के कर्मचारी बुधवार को व्यवस्था संभालेंगे। हर एक बिजली सब स्टेशन पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी पावर के आह्वान पर बिजली के सभी कच्चे व पक्के कर्मचारी मंगलवार रात दस बजे से एक दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए। बिजली निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को दिन भर इस सामूहिक अवकाश से निपटने के लिए प्लानिंग की। इसमें तय किया गया कि हर एक सब स्टेशन पर कांट्रेक्टर के कर्मचारी रखे जाएंगे। ऐसे कर्मचारियों को डीसी रेट के अनुसार भुगतान किया जाएगा। हर एक सब स्टेशन, पावर हाउस पर नियुक्त कर्मचारियों की सूची तैयार की गई है। निगम अधिकारियों ने कांट्रेक्टर को बुलाकर उनके कर्मचारी बुधवार को अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए। अगर जरूरत पड़ी तो इन कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर लिया जाएगा। निगम के एससी डीएल हंस, एक्सईन केडी बंसल ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है। किसी भी एरिया में दिक्कत नहीं आने देंगे।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए मांगी पुलिस
बिजली निगम के अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर हर एक सब स्टेशन पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग की। जिस पर पुलिस अधीक्षक की ओर से पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। पीसीआर व राइडर भी सब स्टेशनों का मुआयना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुुआयना करेंगे बिजली निगम अधिकारी
बिजली निगम के एमडी के निर्देश पर कर्मचारी रात  मुआयना करेंगे। एससी, एक्सईन, एसडीओ स्तर के अधिकारी अपने अपने एरिया में जांच करेंगे। सब स्टेशन की जांच के बाद आला अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे। साथ ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से भी तालमेल रखेंगे।

कर्मचारियों की टीम करती रही तूफानी दौरा
सामूहिक अवकाश की तैयारियों को लेकर सभी टीमों ने मंगलवार को तूफानी दौरा करते हुए शिकायत केंद्रों, सब स्टेशनों व कार्यालयों में कर्मचारियों को सरकार की गलत नीतियों से अवगत कराया। दिनेश शर्मा, ज्ञान सिंह रावत, भगत सिंह, सुशील खोखर, जगदीश, राजेश, सुरेश रोहिल्ला, सुरेंद्र, अशोक जैन, ज्ञानीराम, बहादुर सिंह व ऋषि मोहन ने भी संबोधित किया।

कर्मचारियों की मांग
प्रदेश के 23 सब डिविजनों की फ्रैंचाइजी निजी हाथों में देने के विरोध में कर्मचारियों ने यह सामूहिक अवकाश लेने का फैसला लिया है। जिसमें कर्मचारी हड़ताल की बजाए एक दिन का सामूहिक अवकाश लेंगे। सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना रोष जाहिर करेंगे।


अनशन 20वें दिन भी जारी रहा
सिविल लाइन हिसार सब यूनिट का क्रमिक अनशन मंगलवार को 20वें दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता रमेश कुमार व जगदीश चंद्र ने की। धरने को राज्य प्रेस सचिव सुरेंद्र यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नकुल सिंह व यूनिट प्रधान  राजबीर ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed