फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   electric meeter scame

रसूखदारों के होटल का मीटर जांच से पहले ही गायब

Sat, 02 Jan 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
electric meeter scame

बिजली निगम की विजिलेंस टीम द्वारा दो दिन पहले एक होटल से चोरी के शक में उतारा गया बिजली मीटर निगम के कार्यालय से ही गायब हो गया।

विज्ञापन


राजनीतिक पार्टियों के साथ जुड़े रसूखदार होटल मालिक का बिजली मीटर शुक्रवार को लैब में चेक होना था। विजिलेंस टीम बिजली मीटर को शराब फैक्टरी के नजदीक स्थित भानु चौक दिल्ली रोड पर बने एक होटल से उतारकर लाई थी।

हैरानी की बात है कि कार्यालय में इनके अलावा कई और मीटर भी पड़े थे, मगर चोरों को यह खास बिजली का मीटर ही पसंद आया। बिजली निगम के अधिकारियों की मानें तो मीटर की सील टूटी हुई थी।
विज्ञापन


लैब में यह जांच की जानी थी कि अंदर से तो कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई। अनुमान था कि कम से कम होटल मालिक पर 15 से 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की विजिलेंस टीम ने इस होटल पर बिजली चोरी होने के शक पर छापा मारा था। मीटर को टीम निगम की टेस्टिंग लैब में जांच के लिए अपने साथ ले आई थी।

हालांकि यह एक दिन पहले लैब ही में जाना था। इस दिन होटल संचालक को भी बुलाया गया था। लेकिन लैब में जांच के लिए तैनात अधिकारी के छुट्टी पर होने के चलते मीटर को सातरोड कार्यालय में रखवा दिया गया।

आज यह मीटर जांच के लिए लैब में भेजा जाना था, लेकिन बीती रात्रि ही यह मीटर गायब हो गया। सुबह जब कर्मचारियों ने मीटर लैब में ले जाने के लिए संभाला तो मीटर कहीं नहीं मिला। इसकी सूचना निगम के उच्चाधिकारियों को दी गई।

स्टाफ की मिलीभगत की आशंका
अधिकारी अनुमान लगा रहे हैं कि बिजली निगम के स्टाफ की मिलीभगत के बिना मीटर चोरी संभव नहीं। सूर्य नगर के फाटक स्थित सातरोड कार्यालय से आखिर बाहर का कोई व्यक्ति कैसे मीटर चोरी कर ले जा सकता है। एसडीओ सतपाल ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।


जेई सहित कई कर्मचारियों पर केस

एसडीओ की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने बिजली निगम के एक जेई व अन्य कुछ कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में डीजीपी विजिलेंस आरपी सिंह ने मामले की जांच डीएसपी विजिलेंस बलवीर सिंह को सौंप दी है।

एसडीओ की शिकायत पर फोरमैन रमेश, जेई महेंद्र व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बलवीर सिंह, डीएसपी विजिलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed