{"_id":"5ed160a88ebc3e904b44d026","slug":"eight-new-corona-positive-in-hisar-district-the-most-patients-received-in-a-day-so-far-hisar-news-rtk5571427192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आठ नए कोरोना पॉजिटिव, एक दिन में मिले सबसे ज्यादा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आठ नए कोरोना पॉजिटिव, एक दिन में मिले सबसे ज्यादा मरीज
विज्ञापन
गांव ढाणा खुर्द में कोरोना पॉजिटिव के परिजनों को ले जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Hisar
जिले में पिछले 18 दिनों से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 29 से बढ़कर 37 तक पहुंच गया है। अब तक जिले में पाए गए संक्रमित मरीजों में से ज्यादातर मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई और दिल्ली की है। शुक्रवार को संक्रमित में से पांच की ट्रेवल हिस्ट्री मुंबई की है।
इनमें से आदमपुर खंड निवासी महिला और उसकी बेटी मुंबई से और आदमपुर निवासी दंपती सहित उसका बेटा भी मुंबई से लौटा है। इसी के साथ एक संक्रमित कैदी हिसार की सेंटर जेल एक से पाया गया है। दो संक्रमित हांसी क्षेत्र से मिले हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन सभी को एंबुलेंस के जरिये अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ जानकारी जुटाने में लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा सभी संक्रमितों के आसपास और अन्य जगह को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
23 मई को संक्रमित महिला बेटी संग मुंबई से लौटी
जानकारी के अनुसार 23 मई को आदमपुर निवासी संक्रमित महिला अपनी बेटी के साथ मुंबई से अपने घर लौटी। यहां आने के बाद विभाग द्वारा वीरवार को दोनों का सैंपल लिया गया था, जिसकी शुक्रवार रात को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
दंपती और उसका बेटा 23 मई को अपने घर लौटा
आदमपुर निवासी दंपती अपने बेटे के साथ डेढ़ माह पहले मुंबई से अपने घर लौटे थे। यहां आने के कुछ दिन बाद वह सभी राजस्थान में अपने किसी काम के लिए गए थे। वहां से दंपती और उसका बेटा 23 मई को अपने घर लौटा था। के इसके बाद विभाग द्वारा इन सभी के सैंपल लिए गए, जिनकी शुक्रवार रात को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
कैदी पर महिला थाने में है छेड़छाड़ का केस दर्ज
शुक्रवार को सेंट्रल जेल वन का एक कैदी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जो फतेहाबाद जिले के टोहाना का निवासी है। वीरवार को संक्रमित कैदी को हिसार पुलिस ने टोहाना स्थित उसके घर से अपनी हिरासत में लिया था। उसके बाद पुलिस ने संक्रमित कैदी का जिला अस्पताल में कोविड-19 टेस्ट करवाया था और फिर से सेंटर जेल वन में छोड़ा गया था। कैदी की शुक्रवार शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बारे में सेंट्रल जेल प्रशासन का कहना है कि उन्होंने पहले से ही उसे अलग से ठहराया हुआ था, क्योंकि नियमानुसार किसी नए कैदी को जेल में आने से पहले उसे क्वारंटीन किया जाता है। वहीं इससे पहले संक्रमित कैदी को सदर थाने में भी रखा गया था। संक्रमित कैदी पर कुछ समय पूर्व हिसार महिला थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। इसी आरोप में महिला थाना पुलिस ने संक्रमित आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला थाना एसएचओ बिमला देवी ने बताया कि संक्रमित कैदी जूस व फल की रेहड़ी लगाता है। जब वह उसे पकड़ने के लिए टोहाना स्थित उसके घर गई तो वह अपने घर पर ही था और तीन-चार दिनों से वह अपने घर पर ही रह रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद उसे हिरासत में लिया गया था।
संक्रमित नर्स स्टाफ और मॉडल टाउन वासी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 49 लोगों के लिए सैंपल
जिला अस्पताल की तरफ से दंत चिकित्सक डॉ. पुलकित बिमल और लैब टेक्नीशियन अमित कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने दो संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 49 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से आठ लोग मॉडल टाउन निवासी संक्रमित व्यक्ति के परिजन और अन्य शामिल हैं, जो उसके संपर्क में आए हैं। इसके अलावा 41 लोग सर्वोदय अस्पताल के संक्रमित नर्स स्टाफ के संपर्क में आए हैं, जो विभाग द्वारा संक्रमित स्टाफ के संपर्क में आने के बाद एचएयू मेें क्वारंटीन किए गए हैं।
गुरुग्राम डिपो में रोडवेज चालक, यूपी गया था बस से छोड़ने
हांसी क्षेत्र के गांव ढाणा खुर्द निवासी 29 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव गुरुग्राम डिपो में रोडवेज विभाग में कंडक्टर है। वह बसों में श्रमिकों को गुरुग्राम के रेलवे स्टेशन पर छोड़कर आता था। कुछ दिन पहले यूपी भी श्रमिकों को छोड़कर आया था। 27 मई को हिसार में उसके सैंपल लिए गए। शुक्रवार को पुष्टि होने पर विभाग की टीम उसे व उसके परिजनों को एंबुलेंस में ले गई। स्वास्थ्य कर्मी अनिल गोयत ने बताया कि कंडक्टर के परिवार के छह सदस्यों को भी जांच के लिए भेजा गया है। सूचना मिलते ही हांसी सदर थाना प्रभारी नवल सिंह इन गांवों में पहुंचे। ढाणा खुर्द गांव में चार नाके लगा क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
निजी बस चलाता है कुंभा का संक्रमित
कुंभा गांव में मिला 27 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव निजी बस चालक है। वह एक निजी सोसायटी की बस चलाकर श्रमिकों को लेकर पश्चिम बंगाल लेकर गया था। दो दिन पहले उसके सैंपल लिए गए, जोकि पॉजिटिव आए हैं। विभाग की टीम कुंभा में पहुंची व उसे और उसके परिजनों को एंबुलेंस में लेकर आई।
230 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव
जिला अस्पताल की तरफ से शुक्रवार सुबह जिला स्थित केंद्र अश्व अनुसंधान लैब में भेजे गए 230 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई चुकी है। अब अस्पताल प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को 200 से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
संक्रमित सिक्योरिटी गार्ड की बेटी की दूसरी रिपोर्ट आई पॉजिटिव
बडाला वासी संक्रमित सिक्योरिटी गार्ड की संक्रमित बेटी की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे पहले वीरवार को संक्रमित सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी की भी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
कंटेनमेंट जोन के 239 घरों में की स्क्रीनिंग
विभाग की टीम ने शहर के कंटेनमेंट व बफर जोन मॉडल टाउन, सेक्टर 13, टिब्बा दानाशेर और सुभाष नगर एवं सत्य नगर आदि में पाए गए पॉजिटिव मरीजों के परिजनों और उनके आसपास के 239 घरों में लोगों की जांच की। इस दौरान टीम ने सभी लोगों की खांसी, जुकाम, बुखार संबंधित अन्य बीमारियों की मॉनीटरिंग की।
ट्राइएज में जांच कराने पहुंचे 200 से ज्यादा मरीज
जिला अस्पताल में बने ट्राईएज में शुक्रवार को खांसी, जुकाम, बुखार एवं गले में खराश संबंधित जांच कराने आए लोगों की संख्या का आंकड़ा 200 पार रहा। इनमें से ज्यादातर लोग बाहरी जिले या राज्य हॉटस्पॉट इलाके मुंबई, सूरत, दिल्ली, गुजरात, अहमदाबाद, बंगलूरू, राजस्थान, पंजाब, लुधियाना, हैदराबाद, गुरुग्राम और महाराष्ट्र आदि से लौटे हैं।
अग्रोहा : चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज दाखिल
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के डॉ. गोपाल सिंघल ने बताया कि शुक्रवार को उनके यहां आइसोलेशन वार्ड में चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज दाखिल किए गए हैं, जिनमें से तीन हिसार और एक फतेहाबाद जिले का है। इसी के साथ कैथल जिले से भी से छह संक्रमित मरीज दाखिल किए गए हैं। आदमपुर से भी पांचों संक्रमित मरीज भी यहां दाखिल किए जाएंगे।
वर्जन
शुक्रवार को जिले में आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इनमें से पांच आदमपुर निवासी शामिल हैं, जिनकी मुंबई और राजस्थान की ट्रैवल हिस्ट्री है। दो संक्रमित हांसी क्षेत्र केे निवासी हैं, जिनमें से एक कंडक्टर जो यूपी से लौटा है, दूसरा पश्चिम बंगाल सेे लौटा है। एक संक्रमित कैदी सेंटर जेल एक से मिला है। इन सभी के संपर्क में आए सभी की हिस्ट्री जुटाई जा रही है।
- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, हिसार
वर्जन
हांसी के कुंभा व ढाणा खुर्द गांवों का निरीक्षण किया है। दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव में नाके लगा दिए हैं। साथ लगते क्षेत्र को सील किया जाएगा।
- डॉ. जितेंद्र सिंह, एसडीएम, हांसी