{"_id":"61785041f7a06550733eadf0","slug":"eight-boxers-from-haryana-will-enter-the-ring-for-gold-today-hisar-news-hsr615453689","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज गोल्ड के लिए रिंग में उतरेंगीं हरियाणा की आठ बॉक्सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज गोल्ड के लिए रिंग में उतरेंगीं हरियाणा की आठ बॉक्सर
विज्ञापन
पंच का दम दिखाती रेलवे की अनामिका व राजस्थान की पूजा। संवाद
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। 5वीं एलीट राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले काफी रोमांचक रहे। बुधवार को 12 गोल्ड मेडल के लिए 24 खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। गोल्डन पंच के लिए हरियाणा की आठ, रेलवे की11 और ऑल इंडिया पुलिस, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली की 1-1 खिलाड़ी पूरा दमखम लगाने को अभ्यास कर रही हैं।
हरियाणा की बॉक्सर जैसमिन ने बड़ा उलटफेर करते हुए 57 से 60 किलोग्राम भारवर्ग में पंजाब की ओलंपियन सिमरनजीत कौर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में उसकी भिड़ंत रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की मीना रानी से होगी।
सेमीफाइनल मुकाबलों में 45-48 किलोग्राम भार वर्ग में रेलवे की मंजू रानी ने तमिलनाडू की एस. कलाइवनी को 5-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा की नीतू ने दिल्ली की लक्ष्मी को 5-0 से हराया। अब फाइनल में नीतू का मुकाबला मंजू रानी के साथ होगा। 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में रेलवे की अनामिका और पंजाब की कोमल के बीच फाइनल मुकाबला होगा। अनामिका ने सेमीफाइनल में राजस्थान की पूजा बिश्नोई को हराया और पंजाब की कोमल ने झारखंड की नेहा तांतू को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
आज इनके बीच होगा महासंग्राम
50-52 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल मुकाबला तेलंगाना की निखत जरीन व हरियाणा की मीनाक्षी के बीच होगा। इसी प्रकर 52-54 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल हरियाणा की रेणु व रेलवे की शिक्षा के बीच, 54-57 वर्ग में आल इंडिया पुलिस की मनीषा व रेलवे की सोनिया लाठर के बीच, 57-60 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल हरियाणा की जैसमिन व रेलवे की मीना रानी, 60-63 वर्ग में रेलवे की मोनिका व हरियाणा की प्रवीन, 63-66 भार वर्ग में दिल्ली की अंजली तुशीर व रेलवे की ज्योति, 66-70 वर्ग में राजस्थान की अरुणधिति चौधरी व रेलवे की पूजा के बीच, 70-75 भार वर्ग में हरियाणा की स्वीटी व रेलवे की भाग्यवती कचरी, 75-81 भार वर्ग में हरियाणा की पूजा रानी व रेलवे की नुपूर के बीच और 81 प्लस भार वर्ग में रेलवे की नंदनी व हरियाणा की नेहा के बीच मुकाबला होगा।
ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता लवलिना पहुंचेंगी
आयोजक अध्यक्ष व सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अनिल मान ने बताया कि बुधवार को होने वाले फाइनल मुकाबलों के दौरान बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष व जेट ऐयरवेज के मालिक अजय सिंह तथा टोकियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलिना बोरगोहेन मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा के डीजी हेल्थ डॉ. वीना सिंह उपस्थित होंगी। फाइनल में जीतने वाली सभी महिला खिलाड़ी दिसंबर में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में सीधा देश की तरफ से खेल पाएंगी। सभी फाइनलिस्ट राष्ट्रीय बॉक्सिंग कैंप में भाग ले सकेंगी।
हरियाणा में खेलों के आधार पर बन चुकी कई फिल्में : लोकेश मोहन
फिल्म व थियेटर कलाकार लोकेश मोहन ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी खेलों में काफी आगे रहे हैं। हरियाणा में खेलों के आधार पर अब तो कई फिल्में भी बन चुकी हैं। ऐसे ही खेल व प्रतियोगिता हरियाणा में होते रहे तो प्रदेश में और अधिक खेल के प्रति रुझान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि खेलों को स्कूली सिलेब्स में लाना चाहिए और नौकरी में भी स्पोर्ट्स कोटा बढ़ाना चाहिए।
इस मौके पर एडिशनल एसपी कौशल, प्रोविजिनल डीएसपी प्रियांशु दिवान, सिटी थाना एसएचओ कप्तान सिंह, ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर सुनीता भाकर, बृजेश तोशाम, सतपाल, विशेष बामेल, रामकेश पेटवाड़ व संदीप सिहाग मौजूद रहे।

पंच का दम दिखाती मुक्केबाज दिल्ली की लक्ष्मी व हरियाणा की खिलाड़ी नीतू। संवाद- फोटो : Hisar