फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   e-disha kendra, inspection, cash counter

ई-दिशा केंद्र में बढ़ाया कैश काउंटर, तीन कर्मचारी सामाजिक दूरी बनाने को लगाए

Wed, 24 Jun 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
e-disha kendra, inspection, cash counter
नगर निगम के ई-दिशा केंद्र का निरीक्षण करते ईओ अमन ढांडा। - फोटो : Hisar
नगर निगम में मुख्य परिसर के पास बने ई-दिशा केंद्र का बुधवार को डीएमसी डॉ. प्रदीप हुड्डा व ईओ अमन ढांडा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स के बिल भरने के लिए आए लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि बिल भरने वालों की संख्या ज्यादा है, इस कारण सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा है। अधिकारियों ने तत्काल एक कैश काउंटर बढ़वाया और तीन कर्मचारियों की सामाजिक दूरी का पालन करवाने के लिए स्पेशल ड्यूटी लगवाई।
विज्ञापन

एंट्री पर ही हाथों को करवाया जाएगा सैनिटाइज
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण से कर्मचारियों व शहरवासियों को बचाने के लिए ई-दिशा में एंट्री के समय ही हाथों को सैनिटाइज करवाया जाएगा। इसके अलावा टोकन सिस्टम के जरिये एक-एक करके ही बिल भरने वालों व अन्य कार्यों के लिए आए लोगों को अंदर जाने दिया जाएगा। तीन कर्मचारियों की यही ड्यूटी रहेगी कि पूरी तरह सामाजिक दूरी का पालन करवाएं। इसके अलावा अब दो की जगह तीन कैश काउंटर बना दिए गए हैं ताकि अधिक से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया जा सके।
विज्ञापन

एजेंसी के बिल बांटने के साथ ही बढ़ी भीड़
निगम प्रशासन द्वारा शहर में पुरानी एजेंसी के जरिये प्रॉपर्टी टैक्स के बिल बंटवाने शुरू कर दिए गए हैं। जैसे-जैसे लोगों के पास बिल पहुंच रहे हैं, वैसे ही ई-दिशा केंद्र में भीड़ बढ़ने लगी है। इसी कारण अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार करवाने के लिए कदम उठाने पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स बिल भरने आ रही भीड़ को देखते हुए एक कैश काउंटर बढ़ाया है जबकि सामाजिक दूरी बनवाने के लिए तीन कर्मचारी गेट पर लगा दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए सावधानी जरूरी है।
- डॉ. प्रदीप हुड्डा, डीएमसी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed