फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dusyant Chutala hisar, pilot project hiara, Hisar

पायलेट प्रोजेक्ट के बाद फाइनल होगी सीसीटीवी की लोकेशन

Thu, 18 Aug 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 18 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dusyant Chutala hisar, pilot project hiara, Hisar
- फोटो : Demo pic
 सांसद दुष्यंत चौटाला की ग्रांट से शहर में लगाए जाने वाले सीसीटीवी पायलेट प्रोजेक्ट के बाद ही फाइनल लोकेशन पर लग पाएंगे। जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस अधिकारियों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बुधवार को सीसीटीवी लगाने संबंधित लोकेशन देखी। उन्होंने शहर के मुख्य रास्तों का दौरा किया। करीब 30 ऐसी लोकेशन देखी जहां सीसीटीवी लगाया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

एंट्री रोड पर ज्यादा कारगर

नगर निगम एक्सईएन रामजीलाल ने बताया कि वैसे तो पहले पायलेट प्राजेक्ट के तौर पर कुछ दिन सीसीटीवी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहर में एंट्री रोड पर सीसीटीवी लगाए जाने ज्यादा कारगर रहेंगे। मौका मुआयना करने वाली टीम भी इस बात पर सहमत थी कि एंट्री रोड पर सीसीटीवी लगाए जाएं। चाहे वो सिरसा रोड हो या बरवाला रोड, राजगढ़ रोड हो या दिल्ली रोड ऐसी सड़कों पर जरूर सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। इसके अलावा शहर की मुख्य सड़कों पर लोकेशन निर्धारित की जाएगी। जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम अशोक बंसल, डीएसपी जितेंद्र, डीआईओ कुलश्रेष्ठ, एक्सईएन रामजीलाल सहित कई अधिकारी इस टीम में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed