{"_id":"62b5ff394543c7576704d949","slug":"due-to-the-removal-of-buses-from-the-rear-gate-of-the-bus-stand-the-traffic-jam-in-the-city-reduced-hisar-news-hsr63506426","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड के पिछले गेट से बसें निकालने से शहर में कम हुआ जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड के पिछले गेट से बसें निकालने से शहर में कम हुआ जाम
विज्ञापन
हिसार। बस अड्डे के पिछले गेट से बाईपास बसें निकालने के बाद शहर में जाम कम हुआ है। शुक्रवार को ट्रैफिक एसएचओ विनोद कुमार की ओर से रोडवेज प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी गई है। इस रिपोर्ट में उन्होंने लिखा कि पहले के मुकाबले बस अड्डे के गेट के बाहर और तलाकी गेट पर जाम कम हुआ है। अब रिपोर्ट के आधार पर रोडवेज अधिकारी मंथन करेंगे। रोडवेज की ओर से ज्यादा से ज्यादा बसें बाईपास निकालने की प्राथमिकता रहेगी, ताकि जाम से पूरी तरह निजात मिल सके।
उधर, रोडवेज के कार्यकारी यातायात प्रबंधक अनिल चोपड़ा का कहना है कि जो चालक बाईपास बसें नहीं ले जा रहे हैं, उनसे लिखित में जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी ओर से बाईपास पर चेकिंग के लिए फ्लाइंग टीम की ड्यूटी भी लगाई गई है, जो रोजाना रिपोर्ट देंगे।
अभी नहीं बढ़ेगा किराया
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार अभी ट्रायल बेस पर बसें निकालकर फिजिबिलिटी चेक की जा रही है। ऐसे में अभी कोई किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। हालांकि शुरू में रोडवेज के अधिकारियों की ओर से कहा गया था कि एक सप्ताह का ट्रायल लिया जाएगा। इसके बाद किराया बढ़ाने को लेकर मंथन होगा। मगर अभी रोडवेज ट्रायल बेस पर ही पिछले गेट से बसें बाईपास निकाल रहा है।
विज्ञापन
शहर के अंदर से जा रहीं प्राइवेट बसें
प्राइवेट बसें बाईपास न होकर शहर के अंदर से ही जा रही हैं। प्राइवेट बस संचालकों का कहना है कि उन्हें बाईपास बस ले जाने में सवारियां नहीं मिलतीं। पहले शहर के अंदर से काफी सवारियां मिल जाती थी। इसको लेकर प्राइवेट बस संचालक वीरवार को आरटीए कार्यालय पहुंचे। जहां असिस्टेट सेक्रेटरी सविंद्र ने बस संचालकों के साथ बैठक की, मगर बैठक के बाद भी कोई समाधान नहीं निकाला था।
अब जाम कम लगता है। जो चालक बाईपास बसें न ले जाकर शहर के अंदर से जा रहे हैं। उन पर नजर रखी जा रही है। उनसे लिखित में जवाब मांगा जाएगा। - अनिल चोपड़ा, कार्यकारी यातायात प्रबंधक, रोडवेज