{"_id":"67ef60d1030d992e66059f11","slug":"due-to-activation-of-weak-western-disturbance-dust-storms-occurred-in-many-districts-in-haryana-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में धूल भरी आंधी चलीं, आज निकल जाएगा पश्चिमी विक्षोभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में धूल भरी आंधी चलीं, आज निकल जाएगा पश्चिमी विक्षोभ
Fri, 04 Apr 2025 10:02 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 04 Apr 2025 10:02 AM IST
सार
शुक्रवार को भी कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। हालांकि रात तक यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। शनिवार से हवाओं की दिशा बदलकर पश्चिमी हो जाएगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
धूल भरी आंधी (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। इस दौरान कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए और तेज गति से धूल भरी हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो शुक्रवार को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। एक सप्ताह में दिन का तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जो कमजोर श्रेणी का है। इसके असर से कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणी पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बना है। इस विक्षोभ का प्रदेश पर आंशिक रहा। शुक्रवार को पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में बादल छाए रहे। इसके अलावा कहीं धूल भरी हवाएं तों कहीं तेज गति से हवाएं चलीं।
विज्ञापन
इस दौरान दिन के तापमान में साढ़े 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई और दिन का तापमान 39 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया। हिसार में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, रात के तापमान में भी 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 4.2 डिग्री तक नीचे बना हुआ है। करनाल में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
आगे ऐसा रहेगा मौसम
शुक्रवार को भी कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। हालांकि रात तक यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। शनिवार से हवाओं की दिशा बदलकर पश्चिमी हो जाएगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस माह के दूसरे सप्ताह में दिन के तापमान 40.0 से 45.0 और उससे अधिक होने की संभावना बन रही है। प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में इस माह में ही लू की गतिविधियों की संभावना बन रही हैं।