{"_id":"7a6595bfbc9e2e5f3e71f506e0289816","slug":"dsp-shopper-set-out-on-patrol-at-the-poles-run-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त पर निकले डीएसपी ने दुकानदार पर चलाए डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गश्त पर निकले डीएसपी ने दुकानदार पर चलाए डंडे
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Thu, 09 Jul 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस टीम के साथ गश्त पर निकले डीएसपी ने बीती रात नागोरी गेट पर एक दुकानदार की डंडे से धुनाई कर दी। पीड़ित की मानें तो डीएसपी इस बात से नाराज थे कि रात को दुकान खुली क्यों थी।
विज्ञापन
पुलिस की ज्यादती की सूचना सुबह दुकानदारों को लगी तो वे डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी के पास पहुंच गए। दुकानदारों ने अल्टीमेटम दिया है कि दो दिन में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो बाजार बंद कर देंगे।
विज्ञापन
दरअसल सैनियान मोहला निवासी राजकुमार सैनी की नागोरी गेट पर सैनी वाच कंपनी के नाम से घड़ियों की दुकान है। उसकी दुकान में इन दिनों रिपेयर का काम चल रहा है। सामान लाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसको लेकर दुकान की मरम्मत का काम रात को किया जा रहा है।
विज्ञापन
रात को दो बजे पुलिस की एक गाड़ी गश्त करते हुए नागोरी गेट मार्केट में पहुंची। गाड़ी में डीएसपी देवेंद्र शर्मा व साथी पुलिसकर्मी मौजूद थे। आरोप है कि डीएसपी ने दुकान के बाहर बाइक खड़ी देखकर गाड़ी वहां रोकी। दुकान में काम कर रहे मजदूरों से बाइक के बारे में पूछा।
दुकानदार राजकुमार सैनी दुकान से बाहर आया तो उसे पूछा गया कि रात को दुकान क्यों खुली है। सैनी का कहना है कि उन्होंने डीएसपी को बताया कि मरम्मत का काम चल रहा है।
इस पर डीएसपी भड़क गए। आरोप है कि दुकानदार को पकड़ कर वह गाड़ी के पास ले गए और डंडे से उसकी पीटाई शुरू कर दी। डीएसपी के साथ ही साथी पुलिसकर्मियों ने भी दुकानदार पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। दुकानदार का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसकी धुनाई करते रहे, जबकि पुलिस अधिकारी ने उसकी एक न सुनी।
एसपी से की कार्रवाई की मांग
डीएसपी द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी राजकुमार सैनी ने सुबह दुकानदार एसोसिएशन के प्रधान मंगल ढ़ालिया व अन्य दुकानदारों को दी। दुकानदार पुलिस की ज्यादती पर भड़क गए।
ढ़ालिया ने बताया कि दिन के समय मार्केट में काफी भीड़ रहती है। एसोसिएशन ने दुकानदार से आग्रह किया था कि वह रात को दुकान में काम कराए। इससे परेशानी भी नहीं होगी और सामान लेने में दिक्कत भी नहीं। उन्होंने कहा कि डीएसपी देवेंद्र शर्मा ने दुकानदार को बेवजह पीटा है।
बाद में दुकानदार एसपी सतेंद्र गुप्ता से मिले और आरोपी पुलिस अधिकारी व कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान व्यापारी नेता बिहारी लाल राड़ा, रामनिवास राड़ा, जनसंघर्ष समिति के प्रधान गौतम सरदाना आदि मौजूद रहे। दुकानदारों ने अल्टीमेटम दिया है कि दो दिन में कार्रवाई नहीं की गई तो वे इसके बाद वे मार्केट को बंद कर देंगे।
डीएसपी देवेंद्र शर्मा ने कहा कि वह रात को गश्त पर निकले थे। नागोरी मार्केट में एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी थी। इसी दौरान कुछ प्रवासी से दिखने वाले युवक दुकान का शटर गिराने लगे। उनको शक हुआ। वहां खड़ी बाइक पर पुलिस का स्टीकर लगा था। इसको लेकर युवकों व दुकानदारों से पूछा गया तो वे जवाब सही नहीं दे पाए। मामला बाजार की सुरक्षा का था। उन्होंने मौके पर मौजूद युवकों को धमकाया था। मारपीट करने वाली कोई बात नहीं हुई।