फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drunk youth rushed with roadways bus, came under control after 20 minutes

नशे में युवक रोडवेज बस लेकर फुर्र, 20 मिनट बाद आया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Drunk youth rushed with roadways bus, came under control after 20 minutes
हांसी। हांसी बस स्टैंड से नशे की हालत में एक युवक सोमवार रात करीब 9 बजे हरियाणा रोडवेज की बस लेकर फरार हो गया। इस दौरान उसने एक बाइक चालक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसका पीछा किया और करीब 20 मिनट बाद उसे पकड़ा जा सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक युवक स्टैंड परिसर में आया। वह बस स्टैंड में खड़ी रोडवेज बस को स्टार्ट कर दिल्ली रोड की तरफ भगा ले गया। रास्ते में काली देवी चौक के पास बस की बाइक से टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। इसके बाद डायल 112 पर कॉल कर इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने बस का पीछा कर आरोपी युवक को पकड़ लिया। युवक की पहचान सैनीपुरा निवासी सुनील के रूप में हुई। पुलिस की मानें तो युवक नशे की हालत में था। मामले में रोडवेज के अधिकारियों द्वारा शिकायत दी गई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed