फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drug smuggling increased in lockdown, bottles of liquor found in milk drums and heroin from ambulances

लॉकडाउन में बढ़ी नशे की तस्करी, दूध के ड्रम में मिलीं शराब की बोतलें और एंबुलेंस से हेरोइन

Wed, 08 Apr 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggling increased in lockdown, bottles of liquor found in milk drums and heroin from ambulances
मुनीष कुमार
विज्ञापन

हिसार। लॉकडाउन के कारण नशा तस्कर नशे की तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। कहीं दूध के ड्रम में शराब की बोतलें ले जा रही हैं तो कहीं नशे की तस्करी के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रतिदिन जिले में तीन से चार मामले नशा तस्करी के आ रहे हैं। चार अप्रैल को प्रभुवाला निवासी विक्रम को दूध के ड्रमों में सप्लाई के लिए रखी 24 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया था।
एंबुलेंस से हो रही थी नशे की तस्करी, छह व्यक्ति गिरफ्तार
जिला पुलिस हिसार की एवीटी स्टाफ की टीम ने उप निरीक्षक नर सिंह के नेतृत्व में छह लोगों को 500 ग्राम हेरोइन सहित अग्रोहा से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नरेंद्र वासी अग्रोहा, सुरेंद्र वासी गुरेरा, रविंद्र वासी मीरपुर, सलीम खान वासी कुलेरी, रण सिंह वासी अग्रोहा, सुरेंद्र वासी नवेरी जिला झुंझुनू राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा नशीला पदार्थ लाने के लिए एंबुलेंस का प्रयोग किया गया था, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर सौंप दिया और अन्य चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ठेका बंद, कमरे में रखी बिक रही थी शराब
बरवाला। पुलिस ने गांव खेदड़ में शराब के ठेके के पीछे बने एक कमरे में रखी करीब 200 पेटी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी गांव बड़छप्पर के रहने वाले सुजिंद्र मलिक व संदीप हैं। लॉकडाउन के चलते शराब के ठेके बंद हैं, लेकिन खेदड़ में दौलतपुर मार्ग पर बने शराब के एक ठेके को तो बंद कर दिया गया, लेकिन ठेके की पिछली ओर बने कमरे में रखकर शराब बेची जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों में पकड़ा गया नशा
4 अप्रैल : हिसार के एल-1 औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गोदाम में छापामारी कर 24 हजार बोतल अवैध शराब बरामद।
- प्रभुवाला निवासी विक्रम को दूध के ड्रमों में सप्लाई के लिए रखी 24 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया।
5 मार्च : नारनौंद में एक खेत से 110 पेटी अवैध शराब बरामद की।
- कापड़ो के नाके पर 6 किलो 750 ग्राम गांजा पत्ती सहित नशा तस्कर गिरफ्तार।
- पुट्ठी के नाके पर दंपती को भी 11 किलो गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार।
6 अप्रैल : हिसार की विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी पूनम से चार ग्राम हेरोइन बरामद।
वर्जन
लॉकडाउन के बीच नशा तस्करों पर भी पुलिस ने नजर रख रही है। अगर कोई भी व्यक्ति नशे के साथ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर, हिसार
7 किलो 300 ग्राम गांजा सहित दो दबोचे
उकलाना। खंड के गांव किनाला में नाके पर बाइक सवार दो लोगों को ग्रामीणों ने शक के आधार पर रोका तो उसके पास मौजूद एक प्लास्टिक के बैग से 7 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार धर्मवीर नैन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पाबड़ा निवासी राजू व टोहाना निवासी कलवंत बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने भैरी अकबरपुर निवासी कृष्ण से 12 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की। पुलिस ने कृष्ण के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed